रेल यात्रियों की सुविधा को बढ़ाते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है, जिसके तहत शकूरबस्ती–जैसलमेर–शकूरबस्ती स्वर्ण नगरी प्रतिदिन एक्सप्रेस रेलसेवा का खैरथल स्टेशन पर प्रायोगिक आधार पर ठहराव शुरू किया गया है। यह व्यवस्था आगामी आदेशों तक प्रभावी रहेगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार गाड़ी संख्या 12249, शकूरबस्ती–जैसलमेर स्वर्ण नगरी प्रतिदिन एक्सप्रेस रेलसेवा 16 जून 2026 से खैरथल स्टेशन पर निर्धारित समयानुसार शाम 19:48 बजे पहुंचेगी और 19:50 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार, गाड़ी संख्या 12250, जैसलमेर–शकूरबस्ती स्वर्ण नगरी प्रतिदिन एक्सप्रेस रेलसेवा 17 जून 2026 से खैरथल स्टेशन पर सुबह 05:50 बजे आगमन और 05:52 बजे प्रस्थान करेगी।

रेलवे द्वारा लिया गया यह प्रायोगिक ठहराव स्थानीय यात्रियों के लिए आवागमन को अधिक सुगम और सुविधाजनक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इससे खैरथल क्षेत्र के यात्रियों को प्रमुख रेल मार्गों से बेहतर कनेक्टिविटी उपलब्ध होने की संभावना बढ़ गई है, जिससे क्षेत्रीय परिवहन व्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।

Next Story