केसर चौराहा जैन मंदिर के पांचवें स्थापना दिवस पर दो दिवसीय वार्षिकोत्सव, भक्ति, विधान और वात्सल्य भोज में उमड़ा समाज
केसरिया पार्श्वनाथ चेतयालय के पांचवें स्थापना दिवस पर दो दिवसीय वार्षिकोत्सव में भक्तामर पाठ, विधान, शोभायात्रा और वात्सल्य भोज का भव्य आयोजन हुआ।

मुहाना मंडी रोड पर आयोजित धार्मिक अनुष्ठान के दौरान श्री केसरिया पार्श्वनाथ दिगंबर जैन समाज समिति के सदस्य एवं इंद्र स्वरूप पुण्यार्जक परिवार वेदी के समक्ष पूजन-अर्चना करते हुए।
केसरिया पार्श्वनाथ चेतयालय के पांचवें स्थापना दिवस महोत्सव के अवसर पर श्री केसरिया पार्श्वनाथ दिगंबर जैन समाज समिति की ओर से दो दिवसीय पांचवें वार्षिकोत्सव का आयोजन शनिवार 4 जुलाई एवं रविवार 5 जुलाई 2026 को मुहाना मंडी रोड स्थित श्री बालाजी पैराडाइस में धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम में समाज के साधर्मी बंधुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और दोनों दिन धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों में सहभागिता निभाई।
समिति के अध्यक्ष अजय गोधा ने बताया कि आयोजन में समाज के वरिष्ठ व्यवसायी नितेश जी एवं सुषमा जी जैन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ समाज के वरिष्ठ सदस्य मान कैलाश जी, मनोज जी तथा मनीष जी गोधा द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। समिति के मंत्री विनय जैन एवं कोषाध्यक्ष भूपेंद्र जैन ने बताया कि इस आयोजन में समाज श्रेष्ठि महावीर जी कासलीवाल को सौधर्म इंद्र तथा समाज श्रेष्ठि अशोक जी छाबड़ा को कुबेर इंद्र बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
समिति के सांस्कृतिक मंत्री विनीत जैन ने बताया कि आयोजन के पहले दिन आदि जैन एंड पार्टी द्वारा संगीतमय भक्तामर पाठ का आयोजन किया गया, जिसके पुण्यार्जक समाज श्रेष्ठि निखिल जी एवं शैफाली जी जैन उपस्थित रहे। दूसरे दिन अभिषेक एवं शांतिधारा के बाद श्रीजी का नगर भ्रमण कराया गया। इसके उपरांत शोभायात्रा कार्यक्रम स्थल श्री बालाजी पैराडाइस पहुंची, जहां धर्मसभा में परिवर्तित होकर समाज की ओर से संगीतमय विधान संपन्न कराया गया।
कार्यकारिणी उपाध्यक्ष नरेन्द्र जैन ने बताया कि 5 जुलाई को कार्यक्रम के समापन पर समाज के लिए वात्सल्य भोज का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के प्रत्येक परिवार ने भाग लिया। कार्यकारिणी सदस्य संजय जैन, मोहित जैन, अनिल जैन, भागचंद जैन, मुकेश जैन, रमेश सेठी, प्रदुमन जैन एवं मनोज गोधा ने बताया कि विधान में स्वर्ग के छह इंद्र तथा उनके छह प्रति इंद्र जोड़ों के रूप में विराजमान होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
कार्यक्रम संयोजक विकास जैन, अश्वनी जैन, कमलेश जैन, हेमंत जैन एवं बिट्टू जैन ने बताया कि दो दिवसीय आयोजन में करीब 20 जोड़े तथा 100 महिलाओं ने विधान में भाग लिया। इससे पूर्व सभी महिलाओं ने एक समान साड़ी धारण कर शोभायात्रा की शोभा बढ़ाई और जैन धर्म की प्रभावना की। समिति के संस्थापक अध्यक्ष महावीर कासलीवाल ने बताया कि पुण्यार्जक परिवारों में अजय जी गोधा, सतीश जी जैन, आलोक जी जैन एवं विजय जी छाबड़ा ने भोजन एवं पूजन सामग्री में सहयोग देकर कार्यक्रम को भव्य स्वरूप प्रदान किया।
समाज के वरिष्ठ सदस्य कैलाश जी गोधा ने बताया कि अजय जी गोधा, दिलीप जैन, अरविन्द जैन, प्रदुमन जैन, सुरेन्द्र जैन एवं राजेंद्र जैन स्वर्ग के इंद्र बने, जबकि संजय बड़जात्या, कमलेश जैन, सुरेन्द्र जैन, मुकेश जैन, राकेश जैन एवं कमलेश जैन ने प्रति इंद्र के रूप में विधान में पूजन-अर्चना की। अशोक छाबड़ा एवं सुरेन्द्र पाटनी ने बताया कि कार्यक्रम में शहर के प्रतिष्ठित नागरिकों तथा जैन समाज के वरिष्ठजनों ने भी शिरकत की। आयोजन के अंत में समाज के प्रत्येक परिवार द्वारा तन, मन और धन से समिति को सहयोग प्रदान किया गया, जिससे दो दिवसीय वार्षिकोत्सव सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
