02 अक्टूबर 2026 को श्री माता वैष्णो देवी कटरा-बनिहाल रेल सेक्शन पर एक ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज हुई। 111 किलोमीटर लंबे इस सेक्शन पर अधिकतम स्पीड सीमा 75 किलोमीटर प्रति घंटा से बढ़ाकर 100 किलोमीटर प्रति घंटा कर दी गई है। बढ़ी हुई स्पीड का सफलतापूर्वक परीक्षण भी किया गया।

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 26401/26404 ने दुनिया के सबसे ऊंचे चिनाब पुल और भारत के पहले केबल-स्टे वाले अंजी पुल को 100 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से पार किया। इसके साथ ही कटरा-बनिहाल सेक्शन पर बढ़ी हुई गति का सफल परीक्षण पूरा हुआ।

स्पीड सीमा में इस बढ़ोतरी से USBRL प्रोजेक्ट पर ट्रेन का संचालन आसान होगा। इससे यात्रा का समय कम होगा और यात्रियों को तेज, सुरक्षित और ज्यादा आरामदायक यात्रा का अनुभव मिलेगा।

रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने भी अपने X अकाउंट पर इस उपलब्धि की जानकारी साझा की। 111 किलोमीटर लंबे श्री माता वैष्णो देवी कटरा-बनिहाल सेक्शन पर 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से वंदे भारत का संचालन और चिनाब तथा अंजी पुलों को इसी गति से पार करना इस रेल खंड के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

Next Story