राजस्थान की राजधानी जयपुर स्थित टोंक रोड के होटल अक्ष इन में आज बेटियों के सम्मान और सशक्तिकरण की एक नई इबारत लिखी गई। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महिला एवं बाल विकास के लिए समर्पित अग्रणी संस्था "वूमेन पॉवर सोशलिटी फाउंडेशन इंडिया" (WPSF) द्वारा आयोजित “कन्या जन्म गौरव स्वाभिमान सम्मान समारोह – सीजन 3” अत्यंत गरिमामय और भव्यता के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रदेश अध्यक्ष जिनेश कुमार जैन ने बताया कि यह आयोजन समाज में कन्या सम्मान, सुरक्षा, शिक्षा और आत्मनिर्भरता का एक सशक्त और प्रेरणादायक संदेश देने में पूर्णतः सुपरहिट सिद्ध हुआ है।

समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में आरपीएफ के डीआईजी डॉ. वी.सी. मलिकार्जुन उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया के वरिष्ठ अधिवक्ता एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष विधिक सलाहकार परिषद् डॉ. ए. पी. सिंह द्वारा की गई। कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाने के लिए विशिष्ट अतिथियों में जालोर की पूर्व विधायक अमृता मेघवाल, रेलवे विभाग की प्रशासनिक अधिकारी पुर्णिमा पाठक, आर्किटेक्ट मुस्कान राणा, डॉ. आलोक छाबड़ा सहित श्रीमती एकता अग्रवाल, सुनीता राजोरिया, ऊषा चारनाल एवं अन्य गणमान्य विभूतियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

इस गौरवशाली अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कीर्तिमान स्थापित करने वाली महिलाओं, समर्पित समाजसेवियों और नवजात कन्याओं का अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण वे माताएं रहीं जिन्होंने कन्याओं को जन्म दिया, जिन्हें विशेष सम्मान से नवाजा गया। इसके साथ ही, मानवता के प्रति उत्कृष्ट योगदान देने वाले पुरुष समाजसेवियों को “मानवता के रत्न” सम्मान से अलंकृत किया गया। कार्यक्रम के दौरान एक ऐतिहासिक घोषणा करते हुए WPSF की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री राजकन्या ने बताया कि भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) की ओर से अब कन्या जन्म पर विशेष मुफ्त बीमा योजना लागू की जाएगी, जो बालिकाओं के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक क्रांतिकारी पहल है।

इसी क्रम में, अतिथियों और WPSF परिवार के पदाधिकारियों के करकमलों द्वारा संस्था की त्रैमासिक पत्रिका का विधिवत लोकार्पण किया गया। इस महाआयोजन की सफलता में वाणी चेस क्लब, (के एन वी) इंस्टिट्यूट, मशहूर राणाज आर्किटेक्ट्स, रिम्मू फाउंडेशन जयपुर और मीडिया पार्टनर दैनिक राजस्थान दर्पण सहित कई सहयोगी संस्थाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु राष्ट्रीय महासचिव डॉ. राकेश वशिष्ठ, राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राजबाला चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. माधुरी शर्मा, जिनेश कुमार जैन और संयोजिका बबीता शर्मा व प्रीति रानी ने सक्रिय भागीदारी निभाते हुए आभार व्यक्त किया। अंत में प्रदेश अध्यक्ष जिनेश कुमार जैन ने संतोष जी भाई साहब, राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री राज कन्या और सभी प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष सहयोगियों व विज्ञापनकर्ताओं का आभार जताते हुए समारोह के सफल समापन की घोषणा की।

Ruturaj Ravan

Ruturaj Ravan

यह प्रातःकाल मल्टीमीडिया में वेबसाइट मैनेजर और सोशल मीडिया एक्जीक्यूटिव के रूप में कार्यरत हैं, और पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता व डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इससे पूर्व उन्होंने दैनिक प्रहार में वेबसाइट प्रबंधन और सोशल मीडिया के लिए रचनात्मक कंटेंट निर्माण और रणनीतियों में अनुभव अर्जित किया। इन्होंने कोल्हापुर के छत्रपति शिवाजी महाराज विश्वविद्यालय से स्नातक और हैदराबाद के सत्या इंस्टीट्यूट से उच्च शिक्षा पूरी की। इन्हें SEO मैनेजमेंट, सोशल मीडिया और उससे संबंधित रणनीतियाँ तैयार करने में व्यापक अनुभव है।

Next Story