कवर नगर स्थित श्री बमबम भोलेनाथ, श्री साईं व शनि महाराज सार्वजनिक मंदिर की कावड़ यात्रा का युवा जागृति संगठन की ओर से जगह-जगह फूलों की वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी आयोजित कावड़ यात्रा में कावड़ियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

कार्यक्रम संयोजक एवं अध्यक्ष दौलत त्रिलोकानी ने बताया कि कावड़ियों ने गलता जी से पवित्र जल लेकर भव्य झांकियों के साथ नाचते-गाते हुए यात्रा निकाली और श्री भोलेनाथ जी का जलाभिषेक किया। यात्रा के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं और संगठन की ओर से कावड़ियों का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी तुलसी त्रिलोकानी रहे। उनके साथ गिरधारी कृष्णानी, किशन पूजानी, अजय मूलचंदानी, नरेंद्र जोधपुरी, अमित पारीक, अर्जुन मेहरचंदानी, पुजारी दिलीप कुमार, राजेश टहलानी, दीपक धामेजानी, देवीदास चेलानी, मनोज सेवानी, कृष्ण कुमार अग्रवाल (मनीष), धर्मेंद्र पमनानी, करण अलवानी, देवांशु अग्रवाल, मुकेश तोतलानी, पुरुषोत्तम आसवानी, नंदू मोतियानी, महेश जी, विजय वाधवानी, आकाश डंगोरिया, पंकज ज्ञानचंदानी, हर्ष कलवानी, श्री जी, पीयूष जी, पुरुषोत्तम गुलवानी, अमन जी, मनोज जेसवानी, राकेश चतवानी, राजेश गोपलानी, मुकेश मोतीयानी, विजय हासानी, श्याम कमलानी, चिरंजीव सिंह, तरुण मोटवानी, दिनेश विजयवर्गीय, धमेंद्र त्रिलोकानी, अक्षय रजवानिया, नरेंद्र जेठवानी, पुरुषोत्तम उमरानी, श्याम ज्ञानानी, पदमा हेमनानी, हर्षा सेवानी, संतोष गुप्ता एवं अंजना त्रिलोकानी सहित अनेक समाजसेवी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

गलता जी से पवित्र जल लेकर निकली कावड़ यात्रा में भव्य झांकियों और धार्मिक उत्साह के बीच कावड़ियों ने श्री भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। युवा जागृति संगठन की ओर से आयोजित स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजसेवी एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।

Pratahkal Hub

Pratahkal Hub

प्रातःकाल हब, दै.प्रातःकाल की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रातःकाल हब राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।"

Next Story