कानपुर-कानपुर पुल बांया किनारा रेलखंड पर तकनीकी कार्य, कई ट्रेनें डायवर्ट
पुल संख्या 110 पर मरम्मत कार्य के कारण उदयपुर-कामाख्या और साबरमती-मुजफ्फरपुर सहित कई प्रमुख रेलसेवाएं अप्रैल और मई 2026 में बदले हुए मार्ग से चलेंगी।

उत्तर रेलवे के कानपुर सेन्ट्रल-कानपुर पुल बांया किनारा रेलखंड के मध्य स्थित पुल संख्या 110 पर तकनीकी कार्य किया जा रहा है, जिसके कारण इस मार्ग पर रेल यातायात प्रभावित रहेगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इस आवश्यक निर्माण कार्य की वजह से उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित होने वाली कई महत्वपूर्ण रेलसेवाएं प्रभावित रहेंगी और उन्हें उनके निर्धारित मार्ग के बजाय वैकल्पिक मार्गों से चलाया जाएगा।
उदयपुर सिटी-कामाख्या रेलसेवा का परिवर्तित मार्ग
गाडी संख्या 19615, उदयपुर सिटी-कामाख्या रेलसेवा जो दिनांक 06.04.26, 13.04.26, 20.04.26, 27.04.26, 04.05.26 व 11.05.26 को उदयपुर सिटी से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग कासगंज-शाहजहाँपुर-सीतापुर सिटी-बुढवल-गोरखपुर होकर संचालित होगी। "मार्ग परिवर्तन के कारण यह रेलसेवा फर्रूखाबाद जं., गुरसहायगंज, कन्नौज, कानपुर अनवरगंज, कानपुर सेट्रल, लखनऊ, अयोध्या कैंट, अयोध्या धाम, मनकापुर स्टेशनों पर ठहराव नहीं करेगी।"
साबरमती-मुजफ्फरपुर ट्रेन के रूट में बदलाव
गाडी संख्या 15270, साबरमती-मुजफ्फरपुर रेलसेवा जो दिनांक 04.04.26, 11.04.26, 18.04.26, 25.04.26, 02.05.26 व 09.05.26 को साबरमती से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग कानपुर सेट्रल-प्रयागराज-मुर्जापुर-पं. दीनदयाल उपाध्याय-पाटलिपुत्र-सोनपुर होकर संचालित होगी। "मार्ग परिवर्तन के कारण यह रेलसेवा लखनऊ, गोंडा, बस्ती, खलीलाबाद, गोरखपुर, देवरिया सदर, भटनी, सीवान व छपरा स्टेशनों पर ठहराव नहीं करेगी।"
भावनगर टर्मिनस-अयोध्या कैंट रेलसेवा का डायवर्जन
गाडी संख्या 19201, भावनगर टर्मिनस-अयोध्या कैंट रेलसेवा जो दिनांक 06.04.26, 13.04.26, 20.04.26, 27.04.26, 04.05.26 व 11.05.26 को भावनगर टर्मिनस से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग कानपुर सेट्रल-प्रयागराज-माँ बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ-सुल्तानपुर-अयोध्या कैंट होकर संचालित होगी। मार्ग परिवर्तन के कारण यह रेलसेवा लखनऊ, निहालगढ व मुसाफिरखाना स्टेशनों पर ठहराव नहीं करेगी।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
