✕
कन्डेरा समाज कल्याण बोर्ड गठन हेतु करौली कलेक्टर और गंगापुर SDM को ज्ञापन
By Pratahkal Jaipur BureauPublished on
युवा महासभा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र कन्डेरा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर सरकारी योजनाओं के उचित लाभ हेतु बोर्ड गठन की मांग की गई।

x
करौली और गंगापुर सिटी में सोमवार को कन्डेरा समाज के सैकड़ों लोगों ने प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र कन्डेरा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा।
नेतृत्व एवं मुख्य उपस्थिति
- कन्डेरा समाज युवा महासभा के प्रदेश अध्यक्ष श्री सुरेंद्र कन्डेरा के नेतृत्व में यह मांग उठाई गई।
- साथ में गंगापुर सिटी युवा नव युवक के अध्यक्ष श्री सेवाराम जी कंडेरा मौजूद रहे।
- राष्ट्रीय उपसचिव गजानंद कन्डेरा जी भी इस दौरान उपस्थित रहे।
कलेक्टर एवं एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
गंगापुर एवं करौली के समाज बन्धुओं ने सैकड़ो की तादाद में एकत्रित होकर अपनी एकता का परिचय दिया। समाज के प्रतिनिधिमंडल द्वारा निम्नलिखित अधिकारियों को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया गया:
- गंगापुर के एस.डी.एम. साहब
- करौली के जिला कलेक्टर महोदय
मुख्य मांग और उद्देश्य
ज्ञापन के माध्यम से समाज ने अपनी बात प्रमुखता से रखी:
"कंडेरा समाज कल्याण बोर्ड बनाए जाने की पुरजोर मांग की गई ताकि समाज को विभिन्न सरकारी योजनाओं का उचित लाभ दिलाया जा सके।"
सैकड़ो की तादाद में एकत्रित होकर गंगापुर के एस.डी.एम. साहब एवं उसके बाद करौली के जिला कलेक्टर महोदय को मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन दिया गया।
Next Story
Related News
X

