जयपुर: कन्डेरा समाज ने धूमधाम से मनाया गणतंत्र दिवस
राष्ट्रीय अध्यक्ष कैलाश चंद कन्डेरा ने ध्वजारोहण कर समाज में एकता और युवाओं-महिलाओं को सामाजिक सेवा में आगे आने का संदेश दिया।

जयपुर में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान ध्वज को सलामी देते कन्डेरा समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैलाश चंद कन्डेरा (बाएं से तीसरे) एवं अन्य पदाधिकारी।
जयपुर। कन्डेरा समाज जयपुर द्वारा राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैलाश चंद कन्डेरा ने राष्ट्रगान के साथ ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर समाज के गणमान्य बंधु विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे:
- प्रभु नारायण कन्डेरा (प्रदेश अध्यक्ष)
- सुरेंद्र कंडेरा (युवा महासभा प्रदेश अध्यक्ष)
- मामराज कंडेरा (जयपुर जिला अध्यक्ष)
- महावीर सिंह कंडेरा (राष्ट्रीय प्रचार सचिव सह प्रदेश प्रवक्ता राजस्थान, कन्डेरा समाज समिति भारत)
कार्यक्रम के प्रारंभ में सभी आगंतुकों का समाज बंधुओ द्वारा माल्यार्पण करके स्वागत किया गया।
समाज की उन्नति के लिए एकता का आह्वान
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष कैलाश चंद्र कन्डेरा ने समाज में एकता एवं विकास पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा:
"जब तक समाज में एकता नहीं आएगी तब तक हमारा समाज तरक्की नहीं कर सकता।"
कन्डेरा समाज समिति राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष प्रभु नारायण कन्डेरा ने उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुए समाज की जागृति, एकता एवं रोजगार पर जोर दिया।
युवाओं और महिलाओं की भागीदारी पर चर्चा
समाज बंधुओ को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय मीडिया प्रचार सचिव महावीर सिंह कन्डेरा ने सामाज की सेवा के क्षेत्र में महिलाओं एवं युवाओ को आगे आने का आह्वान किया।
उपस्थित पदाधिकारी एवं सदस्य: इस गरिमामय कार्यक्रम में समाज के निम्नलिखित सदस्यों ने सक्रिय रूप से भाग लिया:
- हरीश थानेश्वर (प्रदेश सचिव, युवा महासभा)
- विशाल कन्डेरा (प्रदेश कोषाध्यक्ष)
- सोनू कन्डेरा (जयपुर संभाग अध्यक्ष)
- सुनील बडेसरा (जयपुर जिला उपाध्यक्ष)
- अनिल बडेसरा (जयपुर जिला मिडिया प्रभारी)
- दिनेश कन्डेरा (जयपुर जिला कार्यक्रम मंत्री)
- योगेश कंडेरा और आकाश कंडेरा।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
