ब्यावर (प्रातःकाल संवाददाता)। 12वें विश्व योग दिवस के ऐतिहासिक अवसर पर भूटान की राजधानी थिंफू में अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच, जयपुर द्वारा एक भव्य 'भारत भूटान शांति सम्मेलन व विचार प्रस्तुतिकरण समारोह' का आयोजन किया गया। इस गौरवपूर्ण अंतरराष्ट्रीय मंच पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी की सचिव एवं सुप्रसिद्ध समाज सेविका कल्पना भटनागर को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए 'भारत भूटान शांति रत्न अवार्ड' से नवाजा गया है। श्रीमती भटनागर को यह शीर्ष सम्मान महिला सशक्तिकरण, बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने, सामाजिक समरसता की भावना को सुदृढ़ करने तथा राजनीति में शुचिता व पारदर्शिता बनाए रखने के क्षेत्र में उनके द्वारा किए गए अतुलनीय एवं निरंतर योगदान के लिए प्रदान किया गया है।

इस गरिमामयी वैश्विक समारोह के दौरान मुख्य अतिथियों एवं आयोजकों द्वारा श्रीमती भटनागर का पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ अभिनंदन किया गया। पुरस्कार स्वरूप उन्हें हार, उपरणा, शॉल और साफा पहनाकर सम्मानित किया गया, साथ ही एक विशेष सम्मान पत्र और स्मृति चिन्ह भी भेंट किया गया। इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में दोनों देशों के प्रबुद्ध जनों के बीच भारत-भूटान मैत्री संबंधों को और अधिक प्रगाढ़ करने, विश्व बंधुत्व की भावना को जागृत करने तथा वैश्विक समरसता जैसे अत्यंत महत्वपूर्ण और समसामयिक विषयों पर गंभीर विचार-विमर्श किया गया, जिसने इस पूरे आयोजन को वैश्विक पटल पर एक नई सार्थकता प्रदान की।

Next Story