✕
काकिनाडा टाउन-हिसार साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू
By Pratahkal Jaipur BureauPublished on
उत्तर पश्चिम रेलवे होली और ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान यात्रियों की भीड़ कम करने के लिए 6 ट्रिप के लिए विशेष रेल सेवा संचालित करेगा।

x
उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा आगामी होली और गर्मियों की छुट्टियों में अतिरिक्त यात्री यातायात को प्रबंधित करने हेतु घोषित की गई काकिनाडा टाउन-हिसार स्पेशल ट्रेन।
रेलवे द्वारा होली व ग्रीष्मावकाश पर अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु काकिनाडा टाउन-हिसार-काकिनाडा टाउन साप्ताहिक स्पेषल रेलसेवा (06 ट्रिप) का संचालन किया जा रहा है।
आधिकारिक घोषणा उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार: "गाडी संख्या 07705, काकिनाडा टाउन-हिसार साप्ताहिक स्पेश्श्ल रेलसेवा दिनांक 19.02.26 से 26.03.26 तक (06 ट्रिप) काकिनाडा टाउन से प्रत्येक गुरूवार को 05.00 बजे रवाना होकर शनिवार को 14.05 बजे हिसार पहुॅचेगी।" "इसी प्रकार गाडी संख्या 07706, हिसार-काकिनाडा टाउन साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 22.02.26 से 29.03.26 तक (06 ट्रिप) हिसार से प्रत्येक रविवार को 23.15 बजे रवाना होकर बुधवार को 09.00 बजे काकिनाडा टाउन पहुॅचेगी।"
विस्तृत मार्ग एवं ठहराव यह रेलसेवा मार्ग में निम्नलिखित स्टेशनों पर ठहराव करेगी: सामलकोट, राजमंडी, तणुकु, भीमवरम टाउन, आकिवीडु, कैकलुरू, गुडिवाडा, विजयवाडा, गुंटूर, सत्तेनपल्ली, नडिकुडी, मिर्यालगुडा, नल्लगोंडा, चर्लपल्ली, मेडचल, कामारेड्डी, निजामाबाद, बासर, धर्माबाद, मुदखेड, नान्देड, पूर्णा, बसमत, हिंगोली डेक्कन, वाशिम, अकोला, शेगांव, मलकापुर भुसावल, जलगांव, धरणगांव, अमलनेर, नंदूरबार, उधना, वडोदरा, रतलाम, मंदसौर, नीमच, चित्तौडगढ, भीलवाडा, बिजयनगर, नसीराबाद, अजमेर, किशनगढ, फुलेरा, रींगस, सीकर, नवलगढ, झुंझुनूं, चिडावा, लोहारू व सादुलपुर।
रेलगाड़ी की संरचना (कोच कंपोजिशन) इस रेलसेवा में डिब्बों की उपलब्धता इस प्रकार रहेगी: 02 फर्स्ट एसी, 04 सैकण्ड एसी, 06 थर्ड एसी, 08 द्वितीय शयनयान व 02 गार्ड श्रेणी। इस रेलसेवा में कुल 24 डिब्बे होगें।
मुख्य बिंदु: होली व ग्रीष्मावकाश पर अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु काकिनाडा टाउन-हिसार-काकिनाडा टाउन साप्ताहिक स्पेषल रेलसेवा (06 ट्रिप) का संचालन किया जा रहा है। गाडी संख्या 07705 दिनांक 19.02.26 से 26.03.26 तक तथा गाडी संख्या 07706 दिनांक 22.02.26 से 29.03.26 तक संचालित होगी।

Pratahkal Newsroom
प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
Next Story
Related News
X
