काकिनाडा टाउन-हिसार स्पेशल ट्रेन के संचालन अवधि में विस्तार, जानें शेड्यूल
उत्तर पश्चिम रेलवे ने ग्रीष्मकालीन अवकाश में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए गाड़ी संख्या 07717/07718 के फेरों में बढ़ोतरी करने का निर्णय लिया है।

ग्रीष्मावकाश के दौरान बढ़ते यात्री दबाव के बीच रेलवे ने यात्रियों को बड़ी राहत देते हुए काकिनाडा टाउन-हिसार-काकिनाडा टाउन स्पेशल रेलसेवा की संचालन अवधि में विस्तार का निर्णय लिया है। अतिरिक्त यात्री यातायात को ध्यान में रखते हुए यह कदम यात्रियों की सुविधा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उठाया गया है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार गाड़ी संख्या 07717/07718, काकिनाडा टाउन-हिसार-काकिनाडा टाउन स्पेशल रेल सेवा की संचालन अवधि में विस्तार किया गया है। इसके तहत काकिनाडा टाउन से दिनांक 28.04.26 को एक अतिरिक्त ट्रिप तथा हिसार से दिनांक 01.05.26 को एक अतिरिक्त ट्रिप संचालित की जाएगी।
इस विशेष रेलसेवा में कुल 24 डिब्बे लगाए जाएंगे, जिनमें 02 फर्स्ट मय सेकण्ड एसी, 03 सेकण्ड एसी, 05 थर्ड एसी, 08 शयनयान, 04 साधारण श्रेणी और 02 गार्ड डिब्बे शामिल होंगे। रेलवे प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस रेलसेवा के संचालन समय और ठहराव में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है, वे पूर्ववत यथावत रहेंगे।
रेलवे का यह निर्णय ग्रीष्मावकाश के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करने और सुगम यात्रा उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जिससे लंबी दूरी के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
