रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए काकिनाडा टाउन–हिसार–काकिनाडा टाउन स्पेशल रेलसेवा का अब नियमित रेलसेवा के रूप में नए नंबरों के साथ संचालन किया जाएगा। यह निर्णय उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा लिया गया है, जिससे दक्षिण और उत्तर भारत के बीच रेल संपर्क और अधिक सुदृढ़ होगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन ने जानकारी देते हुए बताया कि गाड़ी संख्या 17295, काकिनाडा टाउन–हिसार साप्ताहिक रेलसेवा 12 मई 2026 से काकिनाडा टाउन से प्रत्येक मंगलवार को प्रातः 05:40 बजे प्रस्थान करेगी और यह रेलगाड़ी गुरुवार को दोपहर 13:35 बजे हिसार पहुंचेगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 17296, हिसार–काकिनाडा टाउन साप्ताहिक रेलसेवा 15 मई 2026 से हिसार से प्रत्येक शुक्रवार को दोपहर 14:10 बजे रवाना होकर रविवार को रात्रि 21:35 बजे काकिनाडा टाउन पहुंचेगी।

यह रेलसेवा अपने मार्ग में सामलकोट, राजमुद्री, ताडेपल्लीगुडेम, एलुरू, विजयवाडा, गुंटूर, मिर्यालगुडा, नल्लगोंडा, चर्लपल्ली, मेडचल, कामारेड्डी, निजामाबाद, बासर, धर्माबाद, नान्देड, पूर्णा, बसमत, हिंगोली डेक्कन, वाशिम, अकोला, शेगांव, मलकापुर, भुसावल, जलगांव, धरणगांव, अमलनेर, नंदूरबार, उधना, वडोदरा, रतलाम, मंदसौर, नीमच, चित्तौडगढ, भीलवाडा, बिजयनगर, नसीराबाद, अजमेर, किशनगढ, फुलेरा, रींगस, सीकर, नवलगढ, झुंझुनूं, चिडावा, लोहारू एवं सादुलपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

रेलवे ने इस सेवा में कुल 24 डिब्बों का संयोजन निर्धारित किया है, जिसमें 02 फर्स्ट मय सेकेंड एसी, 03 सेकेंड एसी, 05 थर्ड एसी, 08 द्वितीय शयनयान, 04 साधारण श्रेणी तथा 02 गार्ड श्रेणी के डिब्बे शामिल होंगे।

इस नई नियमित रेलसेवा के संचालन से यात्रियों को दक्षिण भारत और उत्तर भारत के बीच आवागमन में अधिक सुविधा, सुगमता और बेहतर कनेक्टिविटी प्राप्त होगी, जिससे क्षेत्रीय संपर्क और यात्री सेवाओं को नई गति मिलने की उम्मीद है।

Updated On
Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story