कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने सुमेरपुर में पीएचसी का शिलान्यास किया
मंत्री ने सिंदरू में 159 लाख की लागत से बनने वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का भूमि पूजन किया और 75 लाख की नवनिर्मित सड़क का लोकार्पण भी किया।

पाली के सुमेरपुर स्थित ग्राम पंचायत सिंदरू में नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के भूमि पूजन समारोह के दौरान संबोधित करते कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत और अन्य गणमान्य अतिथि।
जयपुर/सुमेरपुर, 31 जनवरी। पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग के कैबिनेट मंत्री श्री जोराराम कुमावत शनिवार को पाली जिले की सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर रहे।
कैबिनेट मंत्री ने किया पीएचसी का भूमि पूजन
मंत्री श्री कुमावत ने विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सिंदरू में 159 लाख रुपए की लागत से बनने वाले नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) का शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा:
"सब सेंटर भवन के अतिरिक्त ये आधुनिक भवन 6 बेड की सुविधाओं यथा-रिसेप्शन, वेलनेस सेंटर, ओपीडी कक्ष, लेबर रूम, लेर्बोटरी एवं एमओ आवास का निर्माण किया जाएगा। इस नए भवन का कार्य करीब आठ माह में पूरा होने के बाद इस प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर स्थानीय स्तर पर ही मरीजों को बेहतर इलाज मिलेगा, जिससे बड़े शहरों में जाने की आवश्यकता कम हो जाएगी।"
इस केंद्र पर मातृ-शिशु स्वास्थ्य, नियमित जांच और प्राथमिक उपचार जैसी प्रमुख स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी।
नवनिर्मित सड़क का लोकार्पण
कैबिनेट मंत्री श्री जोराराम कुमावत ने सिंदरू में ही आयोजित कार्यक्रम के दौरान 75 लाख रुपए की लागत से स्टेट हाइवे-16 (कमल विहार जैन तीर्थ सांडेराव) से सिंदरू तक बनी तीन किलोमीटर सड़क का पटिटका का अनावरण कर लोकार्पण किया। इस सड़क का निर्माण पीडब्ल्यूडी द्धारा किया गया है। इस सड़क निर्माण से वाहनों की आवाजाही और सुविधाजनक हो जाएगी।
कार्यक्रम में गरिमामयी उपस्थिति
इस प्रवास के दौरान कैबिनेट मंत्री ने क्षेत्र में आयोजित अनेक कार्यक्रमों में शिरकत कर विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। इस मौके पर निम्नलिखित गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे:
- सुमेरपुर नगरपालिका चैयरमेन प्रतिनिधि अनोप सिंह
- शिवराज सिंह बिठिया एवं बीसीएमओ गोविंद सिंह चुंडावत
- रिटायर सीबीईओ परबत सिंह एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष पूनम सिंह
- एनएचएम के प्रोग्रामर प्रमोद गिरी एवं पीएचईडी के एईएन खेमराज
- प्रशासक नरेंद्र देवासी, उप सरपंच जितेंद्र सिंह एवं प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. रोहित कुमावत

Pratahkal Newsroom
प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
