आयोजन का विवरण और उद्देश्य

जयपुर। महिलाओं में आत्मविश्वास, साहस और ड्राइविंग कौशल को प्रोत्साहित करने एवं महिला स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से पिंकसिटी में जोलो लेबल पिंक वुमनिया फन कार रैली का आयोजन किया जा रहा है। इस रोमांचक रैली में शहर की करीब 500 महिलाएं भाग लेंगी और उत्साह के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी।

  • तिथि और समय: रविवार 1 मार्च 2026, सुबह 7 बजे।
  • रूट: मानसरोवर स्थित सिटी पार्क से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए ग्लोबल हैल्थ एंड वैलनेस फेस्टिवल, बिरला ऑडिटोरियम तक।

ट्रॉफी और पोस्टर विमोचन

मंगलवार को सी-स्कीम स्थित जय क्लब में कार रैली की ट्रॉफी और पोस्टर का विमोचन किया गया। इस अवसर पर निम्नलिखित गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे:

  • कनु मेहता (फाउंडर, पिंक वुमनिया क्लब) एवं संकुल मेहता (डायरेक्टर)
  • रघुनंदन रावत (फाउंडर, जोलो लेबल)
  • बलविंदर सिंह वालिया (नारायणा हॉस्पिटल)
  • हिम्मत सिंह (जस्ट हेल्थ एंड वैलनेस)
  • डॉ. आशा शर्मा (प्रियंका हॉस्पिटल)
  • डॉ. प्रिया (सिजलिंग सैलून) एवं आईना (आईना मेकओवर)
  • महेश बब्बर (बब्बर हैंडीक्राफ्ट) एवं राजन कायस्थ (शुभ वेडिंग)
  • बसंत जिलेवा (लॉयंस क्लब)
  • डॉ. हरिओम बंब (प्रेसिडेंट, जय क्लब) एवं संजय भंसाली (सेक्रेट्री, जय क्लब)

प्रतिभागियों का उत्साह और गतिविधियाँ

पिंक वुमनिया क्लब की फाउंडर कनु मेहता ने बताया:

"प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी जोलो लेबल पिंक वुमनिया कार रैली के प्रति महिलाओं में अपार उत्साह है। इसमें शामिल होने के लिए 100 से अधिक कारों का रजिस्ट्रेशन हो चुका है और रैली में करीब 500 महिलाएं शामिल होंगी। रैली में प्रतिभागियों को निर्धारित मार्ग का पालन करते हुए विभिन्न टास्क और एक्टिविटीज़ पूरी करनी होंगी। यह आयोजन केवल प्रतिस्पर्धा ही नहीं, बल्कि डांस, म्यूजिक सहित मनोरंजन और उत्तम महिला स्वास्थ्य के सामाजिक संदेशों को भी बढ़ावा देगा। भारतीय पर्यटन व संस्कृति को प्रोत्साहित करते हुए निकाली जाने वाली इस रैली में इनक्रेडिबल इण्डिया भी सहयोगी है।"


सुरक्षा और पुरस्कार

पिंक वुमनिया क्लब के डायरेक्टर संकुल मेहता के अनुसार:

"रैली का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना, सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाना तथा समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करना है। ग्लोबल हैल्थ एंड वैलनेस फेस्टिवल पहुंचने पर रैली में भाग लेने वाली प्रतिभागियों को आकर्षक पुरस्कार, ट्रॉफी, मोमेंटो एवं उपहार प्रदान किए जाएंगे। इस अवसर पर फूलों की होली, ग्रुप डांस सरीखी कई एंटरटेनमेंट एक्टिविटीज भी होंगी। आयोजन स्थल पर सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था के विशेष प्रबंध किए गए हैं।"

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story