जोधपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पाली से सिरोही की तरफ ढोला ग्राम से 1.5 किलोमीटर आगे हाईवे के दाहिनी तरफ करीब 200 मीटर दूर सुनसान स्थान पर बबूल की घनी झाड़ियों के बीच कपड़े की थैली में छिपाकर रखे हथियार बरामद किए गए हैं।

पुलिस ने यहां से एक 9 एमएम पिस्टल बरामद की, जिस पर FX 9 लिखा हुआ है और जो तुर्की मेड है। इसके साथ एक छोटी और एक बड़ी मैगजीन भी मिली है। इसके अलावा एक अन्य 9 एमएम पिस्टल बरामद हुई, जो ऑस्ट्रिया मेड ग्लोक है। इसके साथ भी एक छोटी और एक बड़ी मैगजीन बरामद की गई है।

बरामद हथियारों के साथ कुल 36 जिंदा राउंड 9 एमएम के मिले हैं। यह कार्रवाई गत दिनों AGTF और जोधपुर पुलिस की कार्रवाई में गिरफ्तार शूटर की निशानदेही पर की गई, जिसके बाद जोधपुर पुलिस ने सुनसान स्थान पर बबूल की घनी झाड़ियों के बीच कपड़े की थैली में छिपाए गए हथियार और जिंदा राउंड बरामद किए।

पुलिस की इस कार्रवाई में दो 9 एमएम पिस्टल, चार मैगजीन और 36 जिंदा राउंड बरामद हुए हैं।

Next Story