रेल संचालन का विवरण

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार:

"गाडी संख्या 04823, जोधपुर-मऊ साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 01.03.26 से 29.03.26 तक (05 ट्रिप) जोधपुर से प्रत्येक रविवार को 17.00 बजे रवाना होकर जयपुर स्टेशन पर 23.00 बजे आगमन व 23.10 बजे प्रस्थान कर सोमवार को 23.20 बजे मऊ पहुॅचेगी।"

"इसी प्रकार गाडी संख्या 04824, मऊ-जोधपुर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 03.03.26 से 31.03.26 तक (05 ट्रिप) मऊ से प्रत्येक मंगलवार को 04.00 बजे रवाना होकर बुधवार को जयपुर स्टेशन पर 02.15 बजे आगमन व 02.25 बजे प्रस्थान कर 08.40 बजे जोधपुर पहुॅचेगी।"

रेलवे द्वारा होली पर्व पर अतिरिक्त यातायात को देखते हुए यात्रियो की सुविधा हेतु जोधपुर-मऊ-जोधपुर स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है।

ठहराव वाले स्टेशनों की सूची

यह रेलसेवा मार्ग में निम्नलिखित स्टेशनों पर ठहराव करेगी:

  • पिपाड रोड, गोटन, मेडता रोड, रेन, डेगाना, मकराना, कुचामन सिटी, नावां सिटी, फुलेरा और जयपुर।
  • बांदीकुई, मंडावर महवा रोड, खेडली, नदबई, भरतपुर, मथुरा, हाथरस सिटी, कासगंज, फरूखाबाद और कन्नौज।
  • कानपुर सेट्रल, लखनऊ, अयोध्या कैंट, अयोध्या धाम, शाहगंज, खोरासनरोड, आजमगढ व मुहम्मदाबाद।

कोच कंपोजिशन (डिब्बों की उपलब्धता)

इस रेलसेवा में 02 सैकण्ड एसी, 04 थर्ड एसी, 08 द्वितीय शयनयान, 04 साधारण श्रेणी व 02 गार्ड डिब्बो सहित कुल 20 डिब्बे होगे।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story