✕
जोधपुर-हडपसर एक्सप्रेस का बदला नंबर, अब इस नए नंबर से चलेगी ट्रेन
By Pratahkal Jaipur BureauPublished on
उत्तर पश्चिम रेलवे ने जोधपुर-हडपसर रेलसेवा के संचालन नंबर में बदलाव किया है। वर्तमान 14809/14810 नंबर की जगह अब यह ट्रेन नए नंबर 14811/14812 से चलाई जाएगी।

x
जोधपुर और हडपसर के बीच रेल यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण बदलाव होने जा रहा है। रेलवे ने जोधपुर-हडपसर-जोधपुर रेलसेवा के गाड़ी नंबरों में परिवर्तन करने का निर्णय लिया है। इसके तहत यह रेलसेवा 3 जनवरी 2027 से नए गाड़ी नंबर 14811/14812 के साथ संचालित होगी।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार, वर्तमान में गाड़ी संख्या 14809/14810 के नाम से संचालित जोधपुर-हडपसर-जोधपुर रेलसेवा 3 जनवरी 2027 से परिवर्तित नंबरों के साथ चलेगी। निर्धारित तिथि से इस रेलसेवा का नया गाड़ी नंबर 14811/14812 होगा।
रेलवे की ओर से किए जा रहे इस बदलाव के बाद जोधपुर-हडपसर-जोधपुर रेलसेवा की पहचान नए नंबरों से होगी। यात्रियों को 3 जनवरी 2027 से इस रेलसेवा के लिए नए गाड़ी नंबर 14811/14812 का ध्यान रखना होगा।
Next Story
Related News
X

