जोधपुर-भोपाल-जोधपुर रेलसेवा के संचालन में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। रेलवे ने इस रेलसेवा को अब पूरे मार्ग पर इलेक्ट्रिक इंजन से संचालित करने का निर्णय लिया है। इसके तहत जोधपुर से सवाई माधोपुर के बीच शेष रेलमार्ग पर भी इलेक्ट्रिक इंजन से संचालन शुरू किया जाएगा। इससे पहले सवाई माधोपुर से भोपाल के बीच यह रेलसेवा इलेक्ट्रिक इंजन से संचालित हो रही थी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार, गाड़ी संख्या 14813/14814 जोधपुर-भोपाल-जोधपुर रेलसेवा जोधपुर से 25 नवंबर 2026 तथा सवाई माधोपुर से 26 नवंबर 2026 से इलेक्ट्रिक इंजन से संचालित होगी।

इस बदलाव के बाद जोधपुर से सवाई माधोपुर तक के शेष मार्ग पर भी इलेक्ट्रिक इंजन का संचालन शुरू हो जाएगा। इसके साथ ही जोधपुर-भोपाल-जोधपुर रेलसेवा अपने पूरे मार्ग पर इलेक्ट्रिक इंजन से संचालित होने लगेगी।

रेलवे के अनुसार, इस रेलसेवा का सवाई माधोपुर से भोपाल के बीच संचालन पहले से ही इलेक्ट्रिक इंजन द्वारा किया जा रहा है। अब 25 और 26 नवंबर से जोधपुर-सवाई माधोपुर खंड पर भी इलेक्ट्रिक इंजन से संचालन शुरू होने के साथ पूरी रेलसेवा का विद्युतीकृत इंजन से संचालन सुनिश्चित हो जाएगा।

Next Story