जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (जेएनवीएसटी)-2027 के माध्यम से शैक्षणिक सत्र 2027-28 में कक्षा 6 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 7 अगस्त 2026 कर दी गई है। अब इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी निर्धारित तिथि तक निशुल्क ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

जवाहर नवोदय विद्यालय समिति द्वारा जारी सूचना के अनुसार कक्षा 6 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया जारी है। जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे अंतिम तिथि से पूर्व अपना आवेदन अवश्य जमा करें।

समिति ने स्पष्ट किया है कि जयपुर जिले के अभ्यर्थी भी कोटपूतली-बहरोड़ (जयपुर) जिले से ही आवेदन कर सकते हैं। इससे संबंधित पात्र अभ्यर्थियों को आवेदन प्रक्रिया में सुविधा मिलेगी।

ऑनलाइन आवेदन नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट https://navodaya.gov.in पर किए जा सकते हैं। वहीं प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत जानकारी एवं प्रवेश पुस्तिका (प्रॉस्पेक्टस) https://navodaya.gov.in/nvs/en/Admission-JNVST/Admission-Notifications/ पर उपलब्ध है।

विद्यालय प्रशासन ने पात्र विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करें, ताकि किसी भी तकनीकी असुविधा से बचा जा सके। अंतिम तिथि बढ़ने से ऐसे अभ्यर्थियों को अतिरिक्त अवसर मिला है, जिन्होंने अभी तक आवेदन नहीं किया है।

Pratahkal Hub

Pratahkal Hub

प्रातःकाल हब, दै.प्रातःकाल की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रातःकाल हब राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।"

Next Story