जेएनयू के विद्यार्थियों ने राजस्थान विधानसभा में संवैधानिक सुधारों पर आधारित पुस्तक भेंट की
स्कूल ऑफ मीडिया स्टडीज द्वारा प्रकाशित पुस्तक "कंटोर्स ऑफ चेंज" उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी और अन्य कैबिनेट मंत्रियों को सौंपी गई।

राजस्थान विधानसभा में उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी, टीकाराम जूली और अन्य मंत्रियों को "कंटोर्स ऑफ चेंज" पुस्तक भेंट करते जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी के विद्यार्थी और संकाय सदस्य।
जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ मीडिया स्टडीज द्वारा गणतंत्र दिवस पर एक विशेष पुस्तक प्रकाशित की गई। सँवैधानिक सुधारों व उनके प्रभावों पर केंद्रित इस पुस्तक का शीर्षक “कंटोर्स ऑफ चेंज: कांस्टीट्यूशनल रिफॉर्म्स एंड देअर इम्पेक्ट ऑन मॉडर्न इंडिया” है।
पुस्तक का विमोचन एवं महत्वपूर्ण भेंट
आज राजस्थान विधानसभा में जेएनयू के विद्यार्थियों द्वारा इस महत्वपूर्ण पुस्तक को प्रदेश के प्रमुख राजनेताओं को भेंट किया गया। यह पुस्तक आधुनिक भारत में संवैधानिक परिवर्तनों के व्यापक प्रभाव को रेखांकित करती है।
इन प्रमुख नेताओं को भेंट की गई प्रति
विद्यार्थियों ने निम्नलिखित गणमान्य व्यक्तियों से मुलाकात कर उन्हें पुस्तक की प्रति सौंपी:
- उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी
- नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली
- कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा
- संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल
- नगरीय विकास, आवासन व स्वायत शासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा
- फलोदी विधायक पब्बाराम बिश्नोई
उपस्थित संकाय सदस्य एवं विद्यार्थी दल
इस गरिमामयी अवसर पर असिस्टेंट प्रोफेसर प्रीति रैना के साथ प्रकाशन मंडल और छात्र समूह की सक्रिय सहभागिता रही।
- प्रकाशन मंडल: दाऊराम भांभू, विनायक यादव और रिया मोतीहार।
- सहभागी विद्यार्थी: कृषिका अग्रवाल, सानिका साठे और रिधिमा।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
