झुंझुनूं: हंसासरी में स्वच्छ भारत मिशन के तहत जीरो प्लास्टिक जागरूकता रैली
जिला परिषद के पर्यावरण संरक्षण अभियान के अंतर्गत राजकीय विद्यालय के विद्यार्थियों और ग्रामीणों ने प्लास्टिक मुक्त ग्राम पंचायत बनाने की सामूहिक शपथ ली।

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय हंसासरी में आयोजित रैली के दौरान प्रधानाचार्य विकास रूहिल, गांधी फेलो और ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों की उपस्थिति में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते प्रतिभागी।
झुंझुनूं। जिला परिषद झुंझुनूं के पर्यावरण संरक्षण अभियान एवं “स्वच्छ ग्राम–सशक्त पंचायत” संकल्प के अंतर्गत ग्राम हंसासरी में स्वच्छ भारत मिशन के तहत जीरो प्लास्टिक वेस्ट जागरूकता रैली का सफल आयोजन किया गया। इस रैली में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय हंसासरी के छात्र-छात्राओं एवं ग्रामवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
रैली का शुभारंभ और उद्देश्य
रैली का शुभारंभ राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय हंसासरी के प्रधानाचार्य श्री विकास रूहिल द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य प्लास्टिक उपयोग में कमी लाना, पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना तथा स्वच्छ एवं हरित ग्राम निर्माण के लिए सामूहिक सहभागिता को बढ़ावा देना था।
आयोजक एवं गरिमामयी उपस्थिति
इस पहल का आयोजन पिरामल फाउंडेशन से गांधी फेलो प्रमोद शेंडे एवं वर्षा दुबे द्वारा किया गया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत हंसासरी की ओर से वी.डी.ओ. रेनू कुमारी कारेल, एल.डी.सी. सरिताजी, तथा एंबेसडर इम्रान जी, एवं विकास जी सहित विद्यालय के समस्त शिक्षकगण एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।
नारों से गूंजा गांव और जन-आह्वान
रैली के दौरान विद्यार्थियों ने जागरूकता के प्रभावी नारे लगाए— “धरती मां की यही पुकार, प्लास्टिक को करो इनकार” तथा ग्रामीणों से कपड़े के थैले अपनाने एवं सिंगल-यूज़ प्लास्टिक का बहिष्कार करने का आह्वान किया।
पर्यावरण संरक्षण का सामूहिक संकल्प
ग्रामीणों ने प्लास्टिक के स्थान पर कपड़े के थैलों के उपयोग की घोषणा करते हुए पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। रैली के समापन पर सभी प्रतिभागियों ने प्लास्टिक मुक्त जीवन अपनाने की सामूहिक शपथ ली।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
