जयपुर। राजधानी के जयसिंहपुरा खोर स्थित सब्जी मंडी, सुपर बाजार में आस्था का नया केंद्र आकार लेने जा रहा है। यहाँ भगवान श्री झूलेलाल मंदिर के नवनिर्मित निर्माण हेतु आयोजित भूमि पूजन कार्यक्रम श्री अमरापुर दरबार के संतों के सान्निध्य में अत्यंत हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस मांगलिक अवसर पर श्री अमरापुर दरबार के पूज्य स्वामी मोहन लाल जी महाराज (संत मोनूराम साईं जी) एवं सुप्रसिद्ध समाजसेवी तुलसी त्रिलोकानी विशेष रूप से पधारे। संतों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से पूजा-अर्चना संपन्न की और पल्लव पाया, जिससे संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो गया।

इस गरिमामयी समारोह में समाज के प्रबुद्धजनों और गणमान्य नागरिकों की भारी उपस्थिति रही, जिनमें समाजसेवी दौलत त्रिलोकानी, दीपक धमचानी, राधे सैनी, जयपाल सिंह, विजय वाधवानी, देवीदास चेलानी, विजय कुमार हरलानी, कैलाश जी, करन अलवानी, कन्हैया पारवानी, रमेश ऐसदसानी, प्रेम चन्द, दयाल दास, छबलदास, पुरुषोत्तम सोनी, हेमंत मंगतानी, सोनी भगतानी, सुरेश पारीक, लीलाराम, श्याम लाल, हीरा सोनी, मनीष पारवानी, हर्षा केवराजनी, रेणु, शोभा तोलानी, अनीता मीणा, हरीश सोनी, राजू महाराज, नीता देवी, राजू मुरझानी, तरुण मोटवानी, लीना तीर्थंणी, कमल बाबानी, पूनम और सुमन सहित अनेक श्रद्धालु शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान संतों ने उपस्थित जनसमूह को अपना दिव्य आशीर्वाद प्रदान किया। समाज को संबोधित करते हुए संतों ने आह्वान किया कि भगवान श्री झूलेलाल के इस नवनिर्मित मंदिर निर्माण कार्य में सभी श्रद्धालु तन, मन और धन से अपना यथाशक्ति सहयोग प्रदान करें, ताकि मंदिर का निर्माण कार्य शीघ्रता से पूर्ण हो सके। उन्होंने प्रार्थना की कि भगवान और गुरु की असीम कृपा सभी भक्तों पर सदैव बनी रहे। इस भूमि पूजन के साथ ही क्षेत्र में धार्मिक उत्साह का संचार हुआ है और मंदिर निर्माण की प्रक्रिया को गति मिली है, जो भविष्य में सिंधी समाज और स्थानीय भक्तों की आस्था का मुख्य स्तंभ बनेगा।

Ruturaj Ravan

Ruturaj Ravan

यह प्रातःकाल मल्टीमीडिया में वेबसाइट मैनेजर और सोशल मीडिया एक्जीक्यूटिव के रूप में कार्यरत हैं, और पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता व डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इससे पूर्व उन्होंने दैनिक प्रहार में वेबसाइट प्रबंधन और सोशल मीडिया के लिए रचनात्मक कंटेंट निर्माण और रणनीतियों में अनुभव अर्जित किया। इन्होंने कोल्हापुर के छत्रपति शिवाजी महाराज विश्वविद्यालय से स्नातक और हैदराबाद के सत्या इंस्टीट्यूट से उच्च शिक्षा पूरी की। इन्हें SEO मैनेजमेंट, सोशल मीडिया और उससे संबंधित रणनीतियाँ तैयार करने में व्यापक अनुभव है।

Next Story