एक पेड़ मां के नाम अभियान में पौधारोपण, गोपीचंद मीणा के जन्मदिन पर विशेष आयोजन
गोपीचंद मीणा के जन्मदिन पर जवाहर नगर पार्क में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

तस्वीर में जवाहर नगर सेक्टर 2 के पार्क में एकत्र हुए लोग 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत जमीन पर छोटा पौधा लगाते और पानी देते नजर आ रहे हैं।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आहान पर और ST मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष जहाजपुर विधायक श्री गोपीचंद मीणा के जन्मदिन के उपलक्ष पर जवाहर नगर सेक्टर 2 खडे वाले पार्क में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण किया गया।
इस अवसर पर जवाहर नगर कच्ची बस्ती विकास संघर्ष समिति के अध्यक्ष युगल खोड़ा ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। आयोजन में ST मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र मीणा, ST मोर्चा के जिला अध्यक्ष वीकास मीणा जी, पार्षद प्रत्याशी अशोक कुमार ओम जी मीणा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम में रवि मीणा, घनश्याम मीणा, दीपक मीणा, राजबहादुर मीणा, काना मीणा, राजेश सेन और रोहित सांखला सहित सभी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण किया।

