जयपुर में रिदा-ए-आलिमियत सम्मान समारोह, मेधावी छात्राओं को रिदा, मेडल और दस्तार से नवाजा
जयपुर के होटल इम्पीरियल पैलेस में आयोजित रिदा-ए-आलिमियत सम्मान समारोह में बैच-2026 की मेधावी छात्राओं को रिदा, मेडल और दस्तार से सम्मानित किया गया।

तस्वीर में (बाएं से दाएं) हिजाब और नकाब पहने दो छात्राएं हाथों में सुनहरी ट्रॉफी, पदक और प्रमाण पत्र लिए खड़ी हैं।
जयपुर में जामिया तुल उरूज लिल बनात की ओर से होटल इम्पीरियल पैलेस में वर्ष 2026 का रिदा-ए-आलिमियत सम्मान समारोह भव्य रूप से आयोजित किया गया। समारोह में विभिन्न राज्यों से आई मेधावी छात्राओं को उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में टोंक के मुफ्ती आदिल, जोधपुर के मौलाना नसीरुद्दीन क़ासमी, मौलाना बरकतुल्लाह, हाफिज़ फकीरुल्लाह, मौलाना अब्दुल हक़ तथा इलाहाबाद के मोहम्मद सोहैल लारी उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने छात्राओं की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया।
बैच-2026 में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली नूर फातिमा (उत्तराखंड) और उम्मे अम्मारा (कर्नाटक) को रिदा पहनाकर सम्मानित किया गया। वहीं शिफा खान, नुज़हत परवीन और सिदरा को रिदा, मेडल एवं दस्तार प्रदान की गई।
सेकंड सेमेस्टर में आशरीन और आफरीन ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि सिफ़त ने द्वितीय स्थान हासिल किया। समारोह में सभी छात्राओं की शैक्षणिक उपलब्धियों की सराहना की गई और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

