जालोर: राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने पुलिस शहीद स्मारक का किया लोकार्पण
राज्यपाल ने जालोर पुलिस लाइन में नवनिर्मित शहीद स्मारक की पट्टिका का अनावरण किया और पुष्प चक्र अर्पित कर वीर जवानों के बलिदान को नमन किया।

राजस्थान के राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने गुरुवार को जालोर प्रवास के दौरान पुलिस लाइन में नवनिर्मित पुलिस शहीद स्मारक का विधिवत लोकार्पण किया। इस गरिमामयी समारोह में राज्यपाल ने पट्टिका का अनावरण कर स्मारक को राष्ट्र की सेवा में समर्पित किया। लोकार्पण के उपरांत राज्यपाल श्री बागडे ने शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित कर उन वीर पुलिस जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी, जिन्होंने कर्तव्य की वेदी पर अपने प्राणों की आहुति दी है। उन्होंने पुलिस बल के जवानों के अदम्य शौर्य, साहस और सर्वोच्च बलिदान को याद करते हुए उन्हें नमन किया। यह स्मारक न केवल शहीदों की स्मृति को अक्षुण्ण रखेगा, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को भी उनके राष्ट्रप्रेम और सेवा भाव से निरंतर प्रेरित करता रहेगा।

Ruturaj Ravan
यह प्रातःकाल मल्टीमीडिया में वेबसाइट मैनेजर और सोशल मीडिया एक्जीक्यूटिव के रूप में कार्यरत हैं, और पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता व डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इससे पूर्व उन्होंने दैनिक प्रहार में वेबसाइट प्रबंधन और सोशल मीडिया के लिए रचनात्मक कंटेंट निर्माण और रणनीतियों में अनुभव अर्जित किया। इन्होंने कोल्हापुर के छत्रपति शिवाजी महाराज विश्वविद्यालय से स्नातक और हैदराबाद के सत्या इंस्टीट्यूट से उच्च शिक्षा पूरी की। इन्हें SEO मैनेजमेंट, सोशल मीडिया और उससे संबंधित रणनीतियाँ तैयार करने में व्यापक अनुभव है।
