पर्यटन और व्यापार की दृष्टि से महत्वपूर्ण जैसलमेर को अब साबरमती से सीधी और तेज रेल कनेक्टिविटी मिल गई है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए साबरमती-जोधपुर-साबरमती सुपरफास्ट एक्सप्रेस रेलसेवा का विस्तार जैसलमेर तक करने का निर्णय लिया है, जिससे मारवाड़ और थार के रेगिस्तान के बीच रेल संपर्क और अधिक सुदृढ़ हो गया है।

इस विस्तार के अंतर्गत रेलवे द्वारा उद्घाटन स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार, गाड़ी संख्या 04873, जैसलमेर-साबरमती उद्घाटन एक तरफा स्पेशल रेलसेवा दिनांक 22.05.26 को जैसलमेर से दोपहर 12.30 बजे रवाना होगी और मध्यरात्रि 03.30 बजे साबरमती पहुँचेगी। यह उद्घाटन स्पेशल रेलसेवा मार्ग में रामदेवरा, फलोदी, ओसियां, जोधपुर, भगत की कोठी, लूनी, दुदाड़ा, समदडी, मोकलसर, जालोर, मोदरान, मारवाड भीनवाल, रानीवाडा, धनेरा, भीलडी, पाटन व महेसाना स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस विशेष ट्रेन में 01 सैकण्ड एसी, 06 थर्ड एसी, 09 द्वितीय शयनयान, 04 साधारण श्रेणी, 01 गार्ड व 01 पॉवरकार डिब्बों सहित कुल 22 डिब्बे होंगे।

जैसलमेर तक विस्तारित नियमित गाड़ी संख्या 20486/20485, साबरमती-जैसलमेर-साबरमती रेलसेवा का नियमित संचालन 23.05.26 से प्रारंभ होगा। गाड़ी संख्या 20486, साबरमती-जैसलमेर प्रतिदिन सुपरफास्ट एक्सप्रेस 23.05.26 से साबरमती से सुबह 07.00 बजे रवाना होकर जोधपुर स्टेशन पर दोपहर 14.40 बजे पहुँचेगी और 14.50 बजे प्रस्थान कर रात 20.30 बजे जैसलमेर पहुँचेगी। इसी प्रकार, गाड़ी संख्या 20485, जैसलमेर-साबरमती प्रतिदिन सुपरफास्ट एक्सप्रेस 23.05.26 से जैसलमेर से प्रतिदिन सुबह 06.30 बजे रवाना होकर जोधपुर स्टेशन पर 11.40 बजे आगमन व 11.50 बजे प्रस्थान के साथ रात 20.00 बजे साबरमती पहुँचेगी। इस रेल विस्तार से दोनों क्षेत्रों के यात्रियों को समय की बचत होगी और यात्रा अधिक सुगम तथा आरामदायक बनेगी।

Updated On
Pratahkal Newsroom

Pratahkal Newsroom

प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story