✕
जैसलमेर रेलवे स्टेशन पर तकनीकी कार्य: कई ट्रेनें आंशिक रद्द और प्रभावित
By Pratahkal Jaipur BureauPublished on
जोधपुर मंडल के जैसलमेर यार्ड में कार्य के कारण साबरमती, लालगढ़ और भगत की कोठी से चलने वाली रेलसेवाएं आंशिक रूप से रद्द और रीशड्यूल रहेंगी।

x
उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल में जैसलमेर यार्ड पर चल रहे तकनीकी कार्य के कारण फरवरी माह में साबरमती और लालगढ़ सहित अन्य रेलसेवाएं प्रभावित रहेंगी।
उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा जोधपुर मण्डल के जैसलमेर यार्ड में तकनीकी कार्य के कारण ब्लॉक लिया जा रहा है। इस कार्य हेतु रेल यातायात प्रभावित रहेगा।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार— "उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर निम्न रेलसेवाएं प्रभावित रहेगी"। इसके चलते रेलसेवाएं आंशिक रद्द, रीशड्यूल और रेगुलेट रहेगी।
आंशिक रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)
- गाडी संख्या 20492, साबरमती-जैसलमेर रेलसेवा जो दिनांक 25.02.26 को साबरमती से प्रस्थान करेगी यह रेलसेवा पोकरण तक ही संचालित होगी अर्थात् यह रेलसेवा पोकरण-जैसलमेर स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
- गाडी संख्या 20491, जैसलमेर- साबरमती रेलसेवा दिनांक 26.02.26 को जैसलमेर के स्थान पर पोकरण से संचालित होगी अर्थात् यह रेलसेवा जैसलमेर - पोकरण स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
- गाडी संख्या 14704, लालगढ-जैसलमेर रेलसेवा जो दिनांक 26.02.26 को लालगढ से प्रस्थान करेगी यह रेलसेवा श्री भादरिया लाठी तक ही संचालित होगी अर्थात् यह रेलसेवा श्री भादरिया लाठी - जैसलमेर स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
- गाडी संख्या 74844, भगत की कोठी-जैसलमेर रेलसेवा जो दिनांक 26.02.26 को भगत की कोठी से प्रस्थान करेगी यह रेलसेवा थईयात हमीरा तक ही संचालित होगी अर्थात् यह रेलसेवा श्री थईयात हमीरा - जैसलमेर स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
रीशड्यूल/रेगुलेट रेलसेवाएं
गाडी संख्या 14704, लालगढ-जैसलमेर रेलसेवा जो दिनांक 20.02.26 व 25.02.26 को लालगढ स्टेशन से 01 घंटे देरी से प्रस्थान करेगी तथा आवश्यकतानुसार मार्ग में रेगुलेट रहेगी।

Next Story
Related News
X
