ब्लॉक स्थगित होने से जैसलमेर-जयपुर रेलसेवा में नहीं होगा बदलाव, ट्रेन रहेगी रीस्टोर
सांभर लेक स्टेशन पर फुट ओवर ब्रिज निर्माण का ब्लॉक स्थगित, जैसलमेर-जयपुर रेलसेवा 19.07.26 को तय समय पर चलेगी।

डेगाना-फुलेरा रेलखंड के सांभर लेक स्टेशन पर फुट ओवर ब्रिज निर्माण के लिए प्रस्तावित ग्रीडर लॉन्चिंग कार्य के लिए लिया जाने वाला ब्लॉक स्थगित कर दिया गया है। इसके चलते जैसलमेर-जयपुर रेलसेवा अपने निर्धारित समय और संचालन समय सारणी के अनुसार ही संचालित होगी।
उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल द्वारा सांभर लेक स्टेशन पर फुट ओवर ब्रिज निर्माण कार्य के लिए ब्लॉक लिया जाना प्रस्तावित था। लेकिन अब ब्लॉक कार्य स्थगित हो जाने के कारण रेल यातायात पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा और जैसलमेर-जयपुर रेलसेवा रीस्टोर रहेगी।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार गाड़ी संख्या 12467, जैसलमेर-जयपुर रेलसेवा दिनांक 19.07.26 को जैसलमेर से अपने निर्धारित समय एवं संचालन समय सारणी के अनुसार ही संचालित होगी।
रेलवे द्वारा ब्लॉक स्थगित किए जाने के बाद यात्रियों को इस रेलसेवा में किसी प्रकार के परिवर्तन का सामना नहीं करना पड़ेगा और ट्रेन नियमित रूप से अपने तय समय पर संचालित रहेगी।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
