जैसलमेर-जयपुर लीलण एक्सप्रेस अब इलेक्ट्रिक इंजन से चलेगी, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल
उत्तर पश्चिम रेलवे ने गाडी संख्या 12467/12468 और 09625/09626 के संचालन में बदलाव किया है, अप्रैल 2026 से दोनों ट्रेनें इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव से चलेंगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु जैसलमेर-जयपुर-जैसलमेर लीलण एक्सप्रेस एवं अजमेर-दौंड-अजमेर स्पेशल रेलसेवाओं को अब इलेक्ट्रिक इंजन से संचालित किया जा रहा है। रेलवे के इस निर्णय से इन मार्गों पर रेल संचालन और अधिक सुगम एवं आधुनिक हो जाएगा।
लीलण एक्सप्रेस के संचालन में बदलाव
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार गाडी संख्या 12467/12468, जैसलमेर-जयपुर-जैसलमेर लीलण एक्सप्रेस रेलसेवा जैसलमेर से दिनांक 03.04.26 से एवं जयपुर से दिनांक 01.04.26 से इलेक्ट्रिक इंजन से संचालित होगी।
अजमेर-दौंड स्पेशल का नया शेड्यूल
इसी प्रकार गाडी संख्या 09625/09626, अजमेर-दौंड-अजमेर स्पेशल रेलसेवा के इंजन में भी परिवर्तन किया गया है। अजमेर-दौंड-अजमेर स्पेशल रेलसेवा अजमेर से दिनांक 02.04.26 से एवं दौंड से दिनांक 03.04.26 से इलेक्ट्रिक इंजन से संचालित होगी।
"रेलवे द्वारा जैसलमेर-जयपुर-जैसलमेर लीलण एक्सप्रेस एवं अजमेर-दौंड-अजमेर स्पेशल रेलसेवाओं को इलेक्ट्रिक इंजन से संचालित किया जा रहा है।"

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
