रेल यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने जैसलमेर-जयपुर-जैसलमेर लीलण एक्सप्रेस और बांद्रा टर्मिनस-जैसलमेर-बांद्रा टर्मिनस रेलसेवाओं का श्री भादरिया लाठी स्टेशन पर प्रायोगिक आधार पर ठहराव देने का निर्णय लिया है। यह ठहराव आगामी आदेशों तक प्रभावी रहेगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार गाड़ी संख्या 12467, जैसलमेर-जयपुर लीलण एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 19.07.26 से श्री भादरिया लाठी स्टेशन पर 01.14 बजे पहुंचेगी और 01.16 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 12468, जयपुर-जैसलमेर लीलण एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 19.07.26 से श्री भादरिया लाठी स्टेशन पर 04.00 बजे आगमन और 04.02 बजे प्रस्थान करेगी।

इसके अलावा गाड़ी संख्या 22931, बांद्रा टर्मिनस-जैसलमेर रेलसेवा का श्री भादरिया लाठी स्टेशन पर ठहराव दिनांक 25.07.26 से शुरू होगा। यह रेलसेवा स्टेशन पर 08.08 बजे आगमन करेगी और 08.10 बजे प्रस्थान करेगी। वहीं गाड़ी संख्या 22932, जैसलमेर-बांद्रा टर्मिनस रेलसेवा दिनांक 18.07.26 से श्री भादरिया लाठी स्टेशन पर 18.54 बजे पहुंचेगी और 18.56 बजे रवाना होगी।

रेलवे के इस निर्णय से श्री भादरिया लाठी स्टेशन से यात्रा करने वाले यात्रियों को इन प्रमुख रेलसेवाओं का लाभ मिलेगा और आवागमन में सुविधा बढ़ेगी।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story