रेलवे द्वारा होली पर्व पर होने वाले अतिरिक्त यात्री यातायात को ध्यान में रखते हुए और यात्रियों की सुविधा हेतु जैसलमेर-भगत की कोठी (जोधपुर)-जैसलमेर स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है।

स्पेशल ट्रेन का शेड्यूल और संचालन समय

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार "गाडी संख्या 04861, जैसलमेर-भगत की कोठी (जोधपुर) स्पेशल रेलसेवा दिनांक 06.03.26, शुक्रवार को (01 ट्रिप) जैसलमेर से 12.40 बजे रवाना होकर 18.00 बजे भगत की कोठी पहुॅचेगी।" इसी प्रकार "गाडी संख्या 04862, भगत की कोठी (जोधपुर)-जैसलमेर स्पेशल रेलसेवा दिनांक 08.03.26, रविवार को (01 ट्रिप) भगत की कोठी से 14.15 बजे रवाना होकर 20.00 बजे जैसलमेर पहुॅचेगी।"

प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव और कोच संरचना की जानकारी

यह रेलसेवा अपने निर्धारित मार्ग में रामदेवरा, फलौदी, औसियां एवं जोधपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस रेलसेवा में यात्रियों की सुविधा हेतु 01 सैकण्ड एसी, 05 थर्ड एसी, 12 द्वितीय शयनयान, 04 साधारण श्रेणी एवं 02 गार्ड डिब्बो सहित कुल 24 डिब्बे होंगे।

Next Story