जयपुर में “10 दिन–10 स्थान” सघन सफाई अभियान को मिला जनसमर्थन, शहर चमकने लगा
जयपुर में नगर निगम का “10 दिन–10 स्थान” सघन सफाई अभियान आमजन से व्यापक समर्थन पा रहा है। डॉ. गौरव सैनी के निर्देश में सांगानेर, मालवीय नगर, किशनपोल, हवामहल और सिविल लाइन जोनों में सड़कों, गलियों और नालियों की गहन सफाई कर शहर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाने का प्रयास जारी है।

जयपुर। नगर निगम जयपुर द्वारा शहर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा “10 दिन–10 स्थान” विशेष सघन सफाई अभियान आमजन में व्यापक समर्थन प्राप्त कर रहा है। निगम आयुक्त डॉ. गौरव सैनी के निर्देशानुसार यह अभियान पूरे शहर में निरंतर रूप से संचालित किया जा रहा है और 31 दिसंबर तक जारी रहेगा।
बुधवार को आयुक्त डॉ. गौरव सैनी के निर्देशन में सभी जोनों में एक साथ विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान जोन उपायुक्तों ने फील्ड निरीक्षण कर आमजन से शहर को कचरा मुक्त बनाने और स्वच्छता बनाए रखने की अपील की।
सांगानेर जोन के वार्ड संख्या 52 में टोंक रोड से बैरवा कॉलोनी होते हुए संस्कृत स्कूल–64 के चौराहे तक अभियान की जोरदार शुरुआत हुई। इस दौरान सड़क किनारे और सार्वजनिक स्थलों पर जमा कचरा हटाया गया। अभियान की सतत मॉनिटरिंग PIU टीम द्वारा की गई।
मालवीय नगर जोन के वार्ड संख्या 73 में बालाजी मोड़ से नंदपुरी पुलिया तक सघन सफाई अभियान चलाया गया। सड़क और फुटपाथों पर झाड़ू लगवाकर कचरा हाथगाड़ी और स्वच्छता रथ के माध्यम से उठाया गया। इस दौरान जोन उपायुक्त मुकुट चौधरी, स्वास्थ्य निरीक्षक संजय और PIU टीम मौजूद रहे।
किशनपोल जोन में फ्रूट मंडी शौचालय से दूल्हा हाउस तक (पुराना वार्ड 73, नवीन वार्ड 111) क्षेत्र में गहन सफाई अभियान संचालित किया गया। व्यापारियों और स्थानीय रहवासियों को खुले में कचरा नहीं डालने और स्वच्छता बनाए रखने की समझाइश जोन उपायुक्त विजेंद्र कुमार ने दी।
हवामहल जोन के पुराना वार्ड 21–22 (नवीन वार्ड 148) में अयोध्या पथ रोड से फकीरों की डूंगरी तक सफाई अभियान हुआ। गलियों, सड़कों और ब्लॉक नालियों की गहन सफाई कर क्षेत्र को स्वच्छ और सुंदर बनाया गया। इस दौरान मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक सतपाल, स्वास्थ्य निरीक्षक सुरेन्द्र लखन, सुनील गुर्जर और PIU टीम उपस्थित रहे।
सिविल लाइन जोन के नवीन वार्ड संख्या 95 स्थित मरुधर विहार कॉलोनी में भी व्यापक सफाई अभियान चलाया गया। कॉलोनी की सड़कों, सार्वजनिक स्थलों और आसपास के क्षेत्रों की सफाई कर क्षेत्र को सुव्यवस्थित बनाया गया। सफाई कर्मचारियों को नियमित सफाई सुनिश्चित करने और स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
नगर निगम जयपुर के आयुक्त डॉ. गौरव सैनी ने बताया कि “10 दिन–10 स्थान” अभियान के माध्यम से शहर के विभिन्न इलाकों में लगातार सफाई कर स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाई जा रही है। अभियान के सफल संचालन से शहर के नागरिकों में स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी और सहभागिता की भावना मजबूत हो रही है।
- जयपुर 10 दिन 10 स्थान सफाई अभियानJaipur 10 Day 10 Place Cleaning Campaignडॉ. गौरव सैनी Jaipurसांगानेर जोन सफाई अभियानMalviya Nagar Zone deep cleaningकिशनपोल फ्रूट मंडी सफाईKishanpole Fruit Market cleaning driveहवामहल अयोध्या पथ सफाईCivil Line Marudhar Vihar cleanlinessJaipur Nagar Nigam sanitation driveJaipur city cleaning newsJaipur public sanitation awarenessJaipur swachhata mission newsJaipur streets and drains cleaningJaipur intensive cleaning campaignनगर निगम जयपुर अभियान समाचारजयपुर 10 दिन 10 स्थान सफाई अभियाननगर निगम जयपुर अभियान समाचार

Pratahkal Newsroom
प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
