महिला पॉलिटेक्निक में प्रवेश का अंतिम मौका, 14 अगस्त तक ऑफलाइन आवेदन का अवसर
महिला पॉलिटेक्निक कॉलेजों में रिक्त सीटों पर 14 अगस्त 2026 तक ऑफलाइन प्रवेश का अवसर, जानें पाठ्यक्रम और योग्यता की पूरी जानकारी।

जयपुर स्थित राजकीय महिला पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में 14 अगस्त 2026 तक विभिन्न कौशल आधारित पाठ्यक्रमों में offline प्रवेश प्रक्रिया जारी है।
जयपुर, 11 अगस्त। गांधी नगर स्थित राजकीय महिला पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में प्रवेश की इच्छुक छात्राओं और महिलाओं के लिए अंतिम अवसर है। प्रदेश के समस्त महिला पॉलिटेक्निक कॉलेजों में रिक्त सीटों पर अब ऑफलाइन मोड में प्रवेश लिया जा सकता है। प्रवेश की अंतिम तिथि 14 अगस्त, 2026 निर्धारित की गई है।
राजकीय महिला पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, गांधी नगर की प्राचार्य श्रीमती शालिनी गुप्ता ने बताया कि महाविद्यालय में विभिन्न रोजगारोन्मुख एवं कौशल आधारित पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। इनमें तीन वर्षीय डिप्लोमा पाठ्यक्रम तथा चार वर्षीय डिग्री के प्रथम वर्ष के पाठ्यक्रम शामिल हैं।
उपलब्ध पाठ्यक्रमों में कॉमर्शियल आर्ट, ब्यूटी कल्चर, कॉस्ट्यूम डिजाइन, टेक्सटाइल डिजाइन, मॉडर्न ऑफिस मैनेजमेंट, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, बी.एफ.ए., बी.बी.ए., बी.एससी., बी.एफ.ए. एवं कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग द्वितीय वर्ष जैसे पाठ्यक्रम शामिल हैं।
प्राचार्य ने बताया कि इच्छुक छात्राएं एवं महिलाएं सीधे महाविद्यालय पहुंचकर अपने मूल दस्तावेज एवं निर्धारित शुल्क जमा करवाकर प्रवेश प्राप्त कर सकती हैं। डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के लिए 10वीं उत्तीर्ण तथा डिग्री पाठ्यक्रमों के लिए 12वीं उत्तीर्ण न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता निर्धारित है।
उन्होंने कहा कि ये पाठ्यक्रम छात्राओं को कौशल आधारित एवं रोजगारमुखी शिक्षा उपलब्ध कराने के साथ-साथ तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। इन पाठ्यक्रमों को पूरा करने के बाद छात्राएं देश-विदेश में रोजगार एवं करियर के बेहतर अवसर प्राप्त कर रही हैं।
महिला पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, गांधी नगर, जयपुर में प्रवेश संबंधी अधिक जानकारी के लिए इच्छुक छात्राएं महाविद्यालय से संपर्क कर सकती हैं। प्रवेश से संबंधित जानकारी के लिए डॉ. सुरेन्द्र सोनी, प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी, से 9414406210 पर संपर्क किया जा सकता है। महाविद्यालय की प्राचार्य श्रीमती शालिनी गुप्ता हैं।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
