जयपुर के 18 नगर निकायों में नामांकन स्थल तय, रिटर्निंग अधिकारियों की नियुक्ति
जयपुर के 18 नगर निकायों में चुनावी नामांकन के लिए स्थल तय, रिटर्निंग और सहायक रिटर्निंग अधिकारियों की नियुक्ति का आदेश जारी हुआ।

नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 को लेकर जयपुर जिले में चुनावी प्रक्रिया आगे बढ़ गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी संदेश नायक ने जिले के 18 नगर निकायों के लिए रिटर्निंग अधिकारियों एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारियों की नियुक्ति का आदेश जारी कर दिया है। संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने नगर निकायों के लिए नामांकन पत्र प्राप्त करने, नामांकन प्राप्ति स्थलों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने तथा नामांकन प्रक्रिया एवं निर्वाचन से संबंधित सभी कार्यवाही नियमानुसार संपादित करने के निर्देश दिए गए हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी (म्यूनिसिपल) (कलक्टर) संदेश नायक ने बताया कि नगर परिषद शाहपुरा के लिए उपखण्ड कार्यालय शाहपुरा (न्यायालय कक्ष) कमरा नंबर 10, चौमूं के लिए उपखण्ड कार्यालय चौमूं (न्यायालय कक्ष) कमरा नंबर 2, दूदू के लिए उपखण्ड कार्यालय दूदू (इजलास कक्ष), किशनगढ़ रेनवाल के लिए उपखण्ड कार्यालय किशनगढ़ रेनवाल (इजलास कक्ष), जोबनेर के लिए उपखण्ड कार्यालय जोबनेर, बस्सी के लिए उपखण्ड कार्यालय बस्सी (इजलास कक्ष), सांभरलेक के लिए उपखण्ड कार्यालय सांभरलेक न्याय कक्ष-प्रथम, वाटिका के लिए सामुदायिक केन्द्र का कमरा नंबर-1, चाकसू के लिए उपखण्ड कार्यालय चाकसू न्यायालय कमरा नंबर 7 तथा जमवारामगढ़ के लिए उपखण्ड कार्यालय जमवारामगढ़ (इजलास कक्ष) में नामांकन पत्र प्राप्त किए जाएंगे।
इसी प्रकार फागी के लिए उपखण्ड कार्यालय फागी (इजलास कक्ष), नरायना के लिए राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय नरायना का कमरा नंबर 1, फुलेरा के लिए नगरपालिका फुलेरा का कमरा नंबर 1, मनोहरपुर के लिए उप तहसील मनोहरपुर का न्यायालय कक्ष, बगरू के लिए उप तहसील बगरू का उप तहसीलदार कक्ष, कानोता के लिए नगर पालिका कानोता का कमरा नंबर 1, खेजरोली के लिए नगर पालिका खेजरोली का कमरा नंबर 1 तथा कालाडेरा के लिए आर.एल. सहरिया पी.जी. महाविद्यालय कालाडेरा के प्रशासनिक भवन का कमरा नंबर 24 नामांकन प्राप्ति स्थल निर्धारित किया गया है।
जिला प्रशासन की ओर से जारी आदेश के बाद जयपुर जिले के इन 18 नगर निकायों में नामांकन प्रक्रिया के लिए संबंधित स्थल और अधिकारियों की जिम्मेदारी स्पष्ट हो गई है। नियुक्त रिटर्निंग अधिकारियों एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारियों को निर्वाचन संबंधी कार्यवाही निर्धारित नियमों के अनुसार संपादित करने के निर्देश दिए गए हैं।

Pratahkal Hub
प्रातःकाल हब, दै.प्रातःकाल की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रातःकाल हब राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।"
