महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण एवं आत्मनिर्भरता को निरंतर गति प्रदान करने के उद्देश्य से शहरी आजीविका केंद्र संस्थान नगर निगम जयपुर की ओर से एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया।


ज्ञापन और मुख्य मांग

शहरी आजीविका केंद्र संस्थान, नगर निगम जयपुर के मीडिया मैनेजर जिनेश कुमार जैन ने बताया कि संस्थान के सचिव श्री संजीव वर्मा जी ने एकता अग्रवाल, प्रदेश मंत्री, भारतीय जनता पार्टी को ज्ञापन सौंपकर निवेदन किया कि "संस्थान से जुड़ी महिलाओं के लिए वर्षभर के लिए निःशुल्क स्थान उपलब्ध कराया जाए।"

प्रस्ताव के प्रमुख बिंदु

  • ज्ञापन में प्रस्ताव रखा गया कि यदि नगर निगम स्तर पर पूरे वर्ष के लिए स्थान स्वीकृत किया जाता है, तो शहरी आजीविका केंद्र की महिलाओं को निःशुल्क स्टॉल प्रदान किए जा सकेंगे।
  • इससे वे अपने उत्पादों की नियमित प्रदर्शनी एवं विक्रय कर सकेंगी और उन्हें पूरे वर्ष निरंतर रोजगार का अवसर प्राप्त होगा।
  • यह पहल न केवल हजारों महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाएगी, बल्कि उनके आत्मविश्वास और सामाजिक सम्मान में भी वृद्धि करेगी।

सतत आजीविका का लक्ष्य

उन्होंने कहा कि "संस्थान का उद्देश्य महिलाओं को अस्थायी नहीं, बल्कि सतत एवं सुनिश्चित आजीविका का मंच प्रदान करना है, ताकि महिला सशक्तिकरण को वास्तविक रूप में बढ़ावा मिल सके।"

प्रशासनिक आश्वासन और भविष्य की राह

प्रदेश मंत्री एकता जी अग्रवाल ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त करते हुए कहा कि "वे इस प्रस्ताव को गंभीरता से संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष रखेंगी और महिलाओं के हित में हरसंभव सकारात्मक प्रयास करेंगी।"

संस्थान ने आशा व्यक्त की है कि यह प्रस्ताव शीघ्र ही स्वीकृत होकर प्रदेश की हजारों महिलाओं के लिए वर्षभर रोजगार के नए द्वार खोलेगा तथा महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक मजबूत कदम सिद्ध होगा।


जिनेश कुमार जैन मीडिया मैनेजर शहरी आजीविका केंद्र संस्थान नगर निगम जयपुर। 9887977479

Pratahkal Newsroom

Pratahkal Newsroom

प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story