रेलवे प्रशासन ने अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए 3 जोड़ी रेलसेवाओं में अस्थाई रूप से डिब्बों की संख्या बढ़ाने का निर्णय लिया है। इससे निर्धारित अवधि के दौरान इन रेलसेवाओं में यात्रियों को अतिरिक्त क्षमता उपलब्ध होगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार, गाड़ी संख्या 20993/20994 जयपुर-उदयपुर सिटी-जयपुर रेलसेवा में जयपुर से 10 सितंबर 2026 से 30 सितंबर 2026 तक तथा उदयपुर सिटी से 11 सितंबर 2026 से 1 अक्टूबर 2026 तक 1 द्वितीय साधारण श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है।

इसी प्रकार, गाड़ी संख्या 20987/20988 उदयपुर सिटी-असारवा-उदयपुर सिटी रेलसेवा में उदयपुर सिटी से 10 सितंबर 2026 से 30 सितंबर 2026 तक तथा असारवा से 11 सितंबर 2026 से 1 अक्टूबर 2026 तक 1 द्वितीय साधारण श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढ़ोतरी की जाएगी।

वहीं, गाड़ी संख्या 20995/20996 अजमेर-बान्द्रा टर्मिनस-अजमेर रेलसेवा में अजमेर से 12 सितंबर 2026 से 26 सितंबर 2026 तक तथा असारवा से 13 सितंबर 2026 से 27 सितंबर 2026 तक 2 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है।

रेलवे प्रशासन की ओर से की जा रही यह अस्थाई डिब्बा वृद्धि निर्धारित तिथियों के दौरान अतिरिक्त यात्री यातायात को ध्यान में रखते हुए की गई है, जिससे संबंधित रेलसेवाओं में यात्रियों के लिए अतिरिक्त क्षमता उपलब्ध रहेगी।

Next Story