जयपुर। नववर्ष 2026 का स्वागत भव्य अंदाज में करने के लिए पिंकसिटी के ईडन गार्डन एंड रिसॉर्ट, मानसरोवर में आयोजित होने वाली 'जॉय इनफिनिटी न्यू ईयर पार्टी' में फिल्मी सितारे और संगीत प्रेमियों के लिए खास मनोरंजन का इंतजाम किया गया है। इस कार्यक्रम में बॉलीवुड अभिनेत्री डेजी शाह अपनी उपस्थिति और आकर्षक परफॉर्मेंस के साथ रंगत बिखेरती नजर आएंगी।

बुधवार को आयोजित पोस्टर लॉन्च कार्यक्रम में राधेश्याम शर्मा, ओ.पी. मीणा, पवन गोयल और पवन जांगिड़ ने पार्टी की तैयारियों की जानकारी साझा की। इस अवसर पर अंकेश माथुर, राहुल खुराना, राज शर्मा, राहुल शर्मा, आर.सी. मीणा और जयेश गौतम भी उपस्थित रहे।

आयोजक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि नववर्ष के स्वागत को यादगार बनाने के लिए 31 दिसंबर को जॉय इनफिनिटी न्यू ईयर पार्टी का आयोजन किया जा रहा है। इस खास अवसर पर मेहमानों के लिए लाइव संगीत, डीजे परफॉर्मेंस, स्वादिष्ट व्यंजन और आकर्षक वातावरण की व्यवस्था की गई है। पार्टी में डीजे आशिका अपनी हाईवोल्टेज परफॉर्मेंस से माहौल को और भी रोमांचक बनाएंगी, जबकि बॉलीवुड सिंगर राम गुलाटी अपनी मखमली आवाज में सुरों का जादू बिखेरेंगे।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण डेजी शाह की अपीयरेंस, डांस परफॉर्मेंस और विशेष काउंटडाउन सेरेमनी रहेगी। इसके साथ ही मेहमानों के लिए भारतीय और इंटरनेशनल व्यंजनों का विशेष फूड एंड बेवरेज मेन्यू भी तैयार किया गया है। आयोजक ओ.पी. मीणा ने कहा कि “नया साल नई उम्मीदों और खुशियों का प्रतीक है,” और इस अवसर पर सभी के लिए यादगार अनुभव सुनिश्चित किया जाएगा।

यह आयोजन न केवल नववर्ष का जश्न है, बल्कि जयपुर में मनोरंजन और सांस्कृतिक उत्सवों को नए आयाम देने वाला कार्यक्रम भी साबित होगा।

Pratahkal Newsroom

Pratahkal Newsroom

प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story