जयपुर में 'स्वच्छता ही सेवा 2026' अभियान शुरू, विभिन्न वार्डों में हुआ श्रमदान
नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और सफाईकर्मियों की जनभागीदारी से विभिन्न जोन में सफाई कर ली गई स्वच्छता की शपथ।

तस्वीर में सड़क पर बैनर और झाड़ू के साथ खड़े लोग और सफाईकर्मी दिख रहे हैं।
जयपुर में स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026 के तहत गुरुवार को “स्वच्छता में एक घंटा – एक दिन – एक साथ” अभियान के अंतर्गत विभिन्न जोन में स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। वार्ड पार्षदों, अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ स्थानीय स्तर पर सामूहिक सहभागिता से स्वच्छता श्रमदान किया गया।
जोन सिविल लाइन के वार्ड क्रमांक 99 में जैकब रोड पर स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में वार्ड 99, मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक, स्वास्थ्य निरीक्षक, वार्ड जमादार, कार्यकर्ता, सफाईकर्मी एवं PIU टीम उपस्थित रही। सभी के सामूहिक सहयोग एवं जनभागीदारी से क्षेत्र में स्वच्छता श्रमदान किया गया।
इसी अभियान के तहत जोन सिविल लाइन के वार्ड क्रमांक 98 में डीएलबी रोड पर भी स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में वार्ड 98 पार्षद सुभाष सिंह, मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक, स्वास्थ्य निरीक्षक, वार्ड जमादार, कार्यकर्ता, सफाईकर्मी एवं PIU टीम उपस्थित रही। यहां भी सामूहिक सहयोग एवं जनभागीदारी से क्षेत्र में स्वच्छता श्रमदान किया गया।
मानसरोवर जोन के वार्ड क्रमांक 46 में झूलेलाल चौक थड़ी मार्केट पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वार्ड पार्षद श्रीमती शिवकांता पांडे, पूर्व पार्षद मुकेश लखानी, पार्षद सिद्धार्थ टोंडवाल, पार्षद अशोक राव, तानी जी, पार्षद नीरज गर्ग, मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक ताराचंद जी धाकड़, स्वास्थ्य निरीक्षक राजू संगत, वार्ड जमादार अशोक जी, कार्यकर्ता, सफाईकर्मी एवं PIU टीम उपस्थित रही। सभी के सामूहिक सहयोग एवं जनभागीदारी से क्षेत्र में स्वच्छता श्रमदान किया गया।
स्वच्छता श्रमदान के बाद उपस्थित सभी लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। इस दौरान अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने, कचरा इधर-उधर नहीं डालने और स्वच्छता के प्रति आमजन को जागरूक करने का संकल्प लिया गया। अभियान के तहत अलग-अलग वार्डों में जनभागीदारी के साथ आयोजित श्रमदान कार्यक्रमों में स्वच्छता को लेकर सामूहिक जिम्मेदारी पर जोर दिया गया।

