जयपुर में एसएमएस मेडिकल कॉलेज के ट्रॉमा सेंटर में सुरजन सिंह गुर्जर के नर्सिंग अधीक्षक पद पर नियुक्त होने पर गुर्जर समाज के कर्मचारियों और अधिकारियों में खुशी की लहर दौड़ गई। नियुक्ति के उपलक्ष्य में एसएमएस गुर्जर कर्मचारी संघ की महिला प्रदेश अध्यक्ष विनोदा कसाना के नेतृत्व में भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

समारोह के दौरान समाज के लोगों ने सुरजन सिंह गुर्जर का फूल-मालाओं और साफा पहनाकर जोरदार स्वागत किया तथा उनके उज्ज्वल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि सुरजन सिंह गुर्जर की नियुक्ति से ट्रॉमा सेंटर में मरीजों को और अधिक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी तथा अस्पताल की कार्यप्रणाली और अधिक प्रभावी बनेगी।

इस अवसर पर कर्मचारियों और समाज के प्रतिनिधियों ने मरीजों को समय पर बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने, नर्सिंग स्टाफ की कार्यप्रणाली को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा अस्पताल में अनुशासन, समयपालन और सेवा भावना को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का सामूहिक संकल्प लिया। समारोह के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने की प्रतिबद्धता भी दोहराई गई।

कार्यक्रम में सुनीता गुर्जर, विरमा गुर्जर, अनीता गुर्जर, माफी गुर्जर, पवन खटाना, ठेका कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष नाथू सिंह गुर्जर, सुरेश माल, रामनरेश गुर्जर, हर्ष गुर्जर और रोहिताश गुर्जर सहित बड़ी संख्या में गुर्जर समाज के कर्मचारी एवं अधिकारी मौजूद रहे। सभी ने सुरजन सिंह गुर्जर को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की। समारोह के दौरान पूरे परिसर में उत्साह का माहौल रहा और समाज के लोगों ने एकजुट होकर स्वास्थ्य सेवाओं को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story