जयपुर, 9 अप्रैल 2026: भारतीय सिंधू सभा राजस्थान न्यास एवं भारतीय सिंधू सभा, जयपुर महानगर के संयुक्त तत्वावधान में सिंधी भाषा दिवस एवं संत कंवरराम जयंती के उपलक्ष्य में भव्य सम्मान समारोह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह गरिमामय कार्यक्रम शुक्रवार 10 अप्रैल 2026 को सायं 5:30 बजे से जयपुर के मालवीय नगर स्थित मालवीय संस्थानिक क्षेत्र के पाथेय भवन में स्थित देवर्षि नारद सभागार में आयोजित होगा।

विशिष्ट अतिथियों की गरिमामय उपस्थिति

इस भव्य आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में श्री राजेश वाधवानी (कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष, भारतीय सिंधू सभा एवं निदेशक, सिंधी साहित्य अकादमी, मध्यप्रदेश सरकार) शिरकत करेंगे। उनके साथ ही डॉ. रमेशचंद्र अग्रवाल (क्षेत्रीय संघ चालक एवं संपर्क अधिकारी, भारतीय सिंधू सभा, राजस्थान) तथा श्री महेन्द्र कुमार तीर्थाणी (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, भारतीय सिंधू सभा) विशेष अतिथि के रूप में कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे।

आयोजन समिति एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

कार्यक्रम की सफलता के लिए आयोजन समिति में मोहनलाल वाधवानी (न्यास अध्यक्ष), ईश्वर मोरवाणी (न्यास सचिव), शोभा बसंतानी (प्रदेश अध्यक्ष, मातृ शक्ति), विष्णुदेव सामतानी (अध्यक्ष, जयपुर महानगर), अशोक छाबड़ा (मंत्री, जयपुर महानगर), नवल किशोर गुरनानी (मुख्य संयोजक), रमेश केवलाणी (संयोजक), शिव कुमार सखनानी (सह-संयोजक), किरण होतवाणी एवं अंजली ज्ञानानी (सह-संयोजक) सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। आयोजन के दौरान सिंधी भाषा, संस्कृति और संत कंवरराम के आदर्शों पर आधारित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story