जयपुर-सवाई माधोपुर रेलखंड पर रेलपथ मरम्मत कार्य के कारण सांगानेर-शिवदासपुरा स्टेशनों के मध्य स्थित समपार फाटक संख्या-72, कालाबड़का फाटक, 15 मई 2026 की रात 10 बजे से 16 मई 2026 की सुबह 6 बजे तक सड़क यातायात के लिए पूर्ण रूप से बंद रहेगा। रेलवे प्रशासन द्वारा जारी सूचना के अनुसार इस दौरान फाटक से होकर किसी भी प्रकार का आवागमन संभव नहीं होगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि जयपुर-सवाई माधोपुर रेलखंड के सांगानेर-शिवदासपुरा स्टेशनों के मध्य रेलपथ मरम्मत कार्य किया जाएगा। इसी कार्य के चलते समपार फाटक संख्या-72, कालाबड़का फाटक, को निर्धारित अवधि के लिए सड़क यातायात हेतु पूर्णत: बंद रखने का निर्णय लिया गया है।

रेलवे प्रशासन ने आमजन और वाहन चालकों से अपील की है कि निर्धारित अवधि के दौरान वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें तथा यात्रा की योजना पूर्व निर्धारित कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके। रेलपथ मरम्मत कार्य को रेलवे सुरक्षा और सुचारु रेल संचालन के लिए महत्वपूर्ण बताया गया है।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story