नगर निगम जयपुर, सांगानेर ज़ोन द्वारा जूठन की बावड़ी की सफाई लगातार तीन दिनों से करवाई जा रही थी। ऐतिहासिक जल स्रोतों को पुनर्जीवित करने के इस अभियान ने आज एक विशेष आयोजन का रूप ले लिया।

विश्व जल दिवस पर जनजागरूकता कार्यक्रम

आज विश्व जल दिवस के अवसर पर Kartavya Foundation व नगर निगम की टीमों ने यहाँ जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को हमारी ऐतिहासिक एवं प्राचीन बावड़ियों के संरक्षण और स्वच्छता के महत्व के बारे में जागरूक किया गया।

ऐतिहासिक धरोहरों के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी

कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि "हमारी पुरानी बावड़ियाँ हमारी अमूल्य धरोहर हैं और उनमें फिर से जीवन लाना हम सभी की जिम्मेदारी है।" स्वच्छता अभियान के तहत बावड़ी की साफ-सफाई कर उसे सुंदर और स्वच्छ बनाया गया तथा लोगों को स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया।

Next Story