जयपुर: रामसिंहपुरा रेलवे फाटक 4 जून को रहेगा बंद, जानें वैकल्पिक मार्ग
जयपुर-बांदीकुई रेलखण्ड पर मरम्मत कार्य के चलते सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक सड़क यातायात पूरी तरह बाधित रहेगा।

जयपुर-बांदीकुई रेलखण्ड पर स्थित कानोता यार्ड के समपार फाटक संख्या 207, जिसे रामसिंहपुरा फाटक के नाम से जाना जाता है, पर आगामी 04 जून 2026 को मरम्मत कार्य किया जाना सुनिश्चित किया गया है। उत्तर पश्चिम रेलवे प्रशासन द्वारा दी गई आधिकारिक जानकारी के अनुसार, ट्रैक के सुदृढ़ीकरण एवं आवश्यक मरम्मत कार्य के चलते उक्त रेलवे फाटक को सड़क यातायात के लिए पूर्णरूप से बन्द रखा जाएगा। यह निषेधाज्ञा कल सुबह 9.00 बजे से लेकर शाम 17.00 बजे तक प्रभावी रहेगी। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन ने इस विषय में जानकारी देते हुए स्पष्ट किया कि ट्रैक मरम्मत का यह कार्य सुरक्षा की दृष्टि से अत्यंत आवश्यक है, जिसके परिणामस्वरूप निर्धारित समयावधि के दौरान आमजन का आवागमन इस मार्ग से बाधित रहेगा। इस दौरान किसी भी प्रकार के वाहन का संचालन फाटक से संभव नहीं होगा। रेलवे ने आम नागरिकों और वाहन चालकों से अपील की है कि वे असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का चयन करें और अपने यात्रा कार्यक्रम को इसी अनुरूप नियोजित करें।

Pratahkal Newsroom
प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
