नाम परिवर्तन का मुख्य उद्देश्य और प्रभावी तिथि

  • उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों को जयपुर स्टेशन पर बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के उद्देश्य से 1 फरवरी 2026 से प्लेटफार्म संख्या 6 एवं 7 का नाम परिवर्तित कर प्लेटफार्म संख्या 1A एवं 1B किया गया है।
  • इस निर्णय से यात्रियों को सुविधा हो रही है तथा यात्रियों द्वारा इसे सराहा जा रहा है।

भ्रम की स्थिति का समाधान

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार:

"जयपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों, विशेषकर वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजनों एवं पहली बार यात्रा करने वाले यात्रियों को प्लेटफार्म संख्या 6 एवं 7 पर पहुंचने में भ्रम की स्थिति का सामना करना पड़ता था। इसी समस्या के समाधान हेतु प्लेटफार्मों का पुनः प्लेटफार्म संख्या 1A एवं 1B नामकरण किया गया है जिसके कारण यात्री आसानी से प्लेटफॉर्मो पर पहुच रहे है। ये प्लेटफार्म मुख्य प्लेटफार्म संख्या 1 के ही विस्तारित भाग हैं।"

समय की बचत और बेहतर प्रबंधन

प्लेटफार्म संख्या 6 एवं 7 का नाम परिवर्तित कर प्लेटफार्म संख्या 1A एवं 1B करने से स्टेशन पर ट्रेनों के आगमन एवं प्रस्थान की जानकारी समझने में आसानी तथा समय की बचत भी हो रही है। रेलवे प्रशासन की इस पहल से स्टेशन पर भीड़ प्रबंधन बेहतर और यात्रियों का अनुभव अधिक सुगम एवं सुरक्षित हो रहा है।


यात्रियों की सहायता हेतु नई व्यवस्थाएं

  • यात्रियों को प्लेटफार्म नंबर 1A व 1B पर आसानी से पहुंचने के लिए प्लेटफार्म नंबर 01 पर एवं स्टेशन परिसर में पर्याप्त मात्रा में संकेतक बोर्ड लगाए गए हैं।
  • इन प्लेटफार्मों से गाड़ियों के संचालन के समय उद्घोषणा प्रणाली द्वारा लगातार घोषणा की जाती है।
  • डिजिटल डिस्प्ले तथा सूचना पट्टों को भी नए नामकरण के अनुरूप अद्यतन किया गया है।
Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story