उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल पर झर-जटवाड़ा स्टेशनों के मध्य समपार फाटक संख्या 190 व 199 पर आरयूबी निर्माण कार्य हेतु ब्लॉक लिया जा रहा है। इस महत्वपूर्ण कार्य के कारण रेलसेवाएं आंशिक रद्द, मार्ग परिवर्तित, रीशड्यूल व रेगुलेट रहेगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार: "उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेलसेवाएं रेगुलेट रहेगी।"

आंशिक रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)

  • गाडी संख्या 51973, मथुरा-जयपुर रेलसेवा: दिनांक 17.02.26 व 20.02.26 को मथुरा से प्रस्थान करेगी वह बांदीकुई तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा बांदीकुई-जयपुर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
  • गाडी संख्या 51974, जयपुर- मथुरा रेलसेवा: दिनांक 17.02.26 व 20.02.26 को जयपुर के स्थान पर बांदीकुई से संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा जयपुर-बांदीकुई के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
  • गाडी संख्या 79601, अजमेर-गंगापुर सिटी रेलसेवा: दिनांक 18.02.26 को अजमेर से प्रस्थान करेगी वह खातीपुरा तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा खातीपुरा - गंगापुर सिटी के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
  • गाडी संख्या 79602, गंगापुर सिटी - अजमेर रेलसेवा: दिनांक 18.02.26 को गंगापुर सिटी के स्थान पर खातीपुरा से संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा गंगापुर सिटी -खातीपुरा के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

मार्ग परिवर्तित रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)

गाडी संख्या 12215, दिल्ली सराय-बान्द्रा टर्मिनस रेलसेवा जो दिनांक 17.02.26 को दिल्ली सराय से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग रेवाडी-रींगस-फुलेरा होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में नारनौल, नीमकाथाना व रींगस स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

रीशड्यूल रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)

  • गाडी संख्या 14662, जम्मूतवी-बाडमेर रेलसेवा दिनांक 19.02.26 को जम्मूतवी से अपने निर्धारित समय से 01 घंटे की देरी से प्रस्थान करेगी।
  • गाडी संख्या 20937, पोरबंदर-दिल्ली सराय रेलसेवा दिनांक 21.02.26 को पोरबंदर से अपने निर्धारित समय से 01 घंटे 30 मिनट की देरी से प्रस्थान करेगी।
  • गाडी संख्या 14864, जोधपुर - वाराणसी सिटी रेलसेवा दिनांक 22.02.26 को जोधपुर से अपने निर्धारित समय से 02 घंटे 30 मिनट की देरी से प्रस्थान करेगी।
  • गाडी संख्या 12988, अजमेर-सियालदाह रेलसेवा दिनांक 22.02.26 को अजमेर से अपने निर्धारित समय से 01 घंटे की देरी से प्रस्थान करेगी।
  • गाडी संख्या 12404, लालगढ-प्रयागराज/सूबेदारगंज रेलसेवा दिनांक 22.02.26 को लालगढ से अपने निर्धारित समय से 01 घंटे की देरी से प्रस्थान करेगी।

रेगुलेट रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)

  • गाडी संख्या 14321, बरेली - भुज रेलसेवा जो दिनांक 20.02.26 को बरेली से प्रस्थान करेगी वह मार्ग में जयपुर मंडल पर 30 मिनट रेगुलेट रहेगी।
  • गाडी संख्या 14866, जोधपुर - वाराणसी सिटी रेलसेवा जो दिनांक 18.02.26 को जोधपुर से प्रस्थान करेगी वह मार्ग में जयपुर मंडल पर 30 मिनट रेगुलेट रहेगी।
Pratahkal Newsroom

Pratahkal Newsroom

प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story