मध्य रेलवे द्वारा पुणे मंडल के पुणे-लोनावला रेलखंड पर तकनीकी कार्य के लिए ब्लॉक लिया जा रहा है। इस ब्लॉक के कारण पुणे-जयपुर-पुणे रेलसेवा खडकी-पुणे-खडकी के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार गाड़ी संख्या 12940, जयपुर-पुणे रेलसेवा, जो 04 जुलाई 2026 को जयपुर से प्रस्थान करेगी, वह पुणे के स्थान पर केवल खडकी तक ही संचालित होगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 12939, पुणे-जयपुर रेलसेवा 05 जुलाई 2026 को पुणे के स्थान पर खडकी से संचालित होगी।

मध्य रेलवे द्वारा तकनीकी कार्य के लिए लिए गए ब्लॉक के कारण यह अस्थायी व्यवस्था लागू की गई है। यात्रियों को यात्रा की योजना बनाते समय संशोधित संचालन व्यवस्था का ध्यान रखने की सलाह दी गई है।

Next Story