मध्य रेलवे के पुणे मंडल के पुणे-दौंड रेलखंड पर तकनीकी कार्य के चलते जयपुर-पुणे-जयपुर रेलसेवा प्रभावित रहेगी। तकनीकी कार्य के कारण दोनों दिशाओं की रेलसेवा खडकी-पुणे-खडकी के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार, तकनीकी कार्य के चलते गाड़ी संख्या 12940 जयपुर-पुणे रेलसेवा 10 अक्टूबर 2026 को जयपुर से प्रस्थान करेगी, लेकिन खडकी तक ही संचालित होगी। इसके चलते यह रेलसेवा खडकी-पुणे के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी।

इसी तरह गाड़ी संख्या 12939 पुणे-जयपुर रेलसेवा 11 अक्टूबर 2026 को पुणे के स्थान पर खडकी से संचालित होगी। यह ट्रेन खडकी से 17.35 बजे प्रस्थान करेगी। इस कारण पुणे-खडकी के बीच यह रेलसेवा आंशिक रूप से रद्द रहेगी।

पुणे-दौंड रेलखंड पर निर्धारित तकनीकी कार्य के चलते जयपुर और पुणे के बीच संचालित होने वाली दोनों रेलसेवाओं में यह बदलाव प्रभावी रहेगा।

Next Story