जयपुर: राजस्थान दिवस पर पिंक टॉयलेट में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
नगर निगम की PIU टीम ने आदर्श नगर ज़ोन में महिला केयरटेकर का सम्मान किया और नागरिकों को स्वच्छता बनाए रखने की सामूहिक शपथ दिलाई।

जयपुर। राजस्थान दिवस समारोह 2026 के उपलक्ष्य में आयोजित स्वच्छता सप्ताह के अंतर्गत नगर निगम जयपुर की PIU टीम द्वारा आदर्श नगर ज़ोन के वार्ड संख्या 123, गोल मार्केट क्षेत्र स्थित पिंक टॉयलेट पर विशेष स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
गहन सफाई अभियान और "क्लीन टॉयलेट" रंगोली
कार्यक्रम के दौरान पिंक टॉयलेट परिसर की गहन सफाई करवाई गई तथा "क्लीन टॉयलेट" थीम पर आकर्षक रंगोली बनाकर स्वच्छता का संदेश दिया गया। नगर निगम की टीम द्वारा पिंक टॉयलेट की महिला केयरटेकर का माला पहनाकर सम्मान किया गया एवं उनके कार्य की सराहना की गई।
महिला उपयोगकर्ताओं को जागरूकता और शपथ
कार्यक्रम में महिला उपयोगकर्ताओं को शौचालय की स्वच्छता बनाए रखने, वहां उपलब्ध मशीनों एवं सुविधाओं के सही उपयोग तथा उनके नियमित रखरखाव के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं एवं नागरिकों को स्वच्छता बनाए रखने की शपथ भी दिलाई गई तथा रंगोली के माध्यम से स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश प्रसारित किया गया।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
