जयपुर जिले की 22 पंचायत समितियों में उपप्रधान पद के चुनाव के परिणाम घोषित हो गए हैं। पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के तहत हुए निर्वाचन में कांग्रेस ने 15 सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) के 5 और भारतीय जनता पार्टी के 2 प्रत्याशी उपप्रधान निर्वाचित हुए। आंधी और शाहपुरा पंचायत समितियों में उपप्रधान का निर्विरोध निर्वाचन हुआ, जबकि शेष 20 पंचायत समितियों में मतदान के जरिए चुनाव संपन्न कराया गया।

जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) संदेश नायक ने बताया कि आंधी पंचायत समिति के वार्ड संख्या 8 से कांग्रेस के रतन लाल गुर्जर और शाहपुरा पंचायत समिति के वार्ड संख्या 12 से कांग्रेस के गणपत राम यादव निर्विरोध उपप्रधान निर्वाचित हुए।

मतदान से हुए निर्वाचन में अमरसर पंचायत समिति के वार्ड संख्या 11 से राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के शुभम यादव 8 मत प्राप्त कर 1 मत के अंतर से विजयी रहे। आमेर पंचायत समिति के वार्ड संख्या 18 से कांग्रेस के बाबूलाल मीणा ने 17 मत प्राप्त कर 14 मतों के अंतर से जीत दर्ज की। वहीं, बस्सी पंचायत समिति के वार्ड संख्या 13 से कांग्रेस के बाबूलाल शर्मा 21 मत प्राप्त कर 17 मतों के अंतर से निर्वाचित हुए।

चाकसू पंचायत समिति के वार्ड संख्या 9 से कांग्रेस की सीता देवी 10 मत प्राप्त कर 3 मतों के अंतर से विजयी हुईं। चौमूं पंचायत समिति के वार्ड संख्या 11 से भाजपा की माया देवी ने 14 मत प्राप्त कर 5 मतों के अंतर से जीत हासिल की। दूदू पंचायत समिति के वार्ड संख्या 2 से कांग्रेस के अन्नू चौहान 8 मत प्राप्त कर 1 मत के अंतर से निर्वाचित हुए। गोविंदगढ़ पंचायत समिति के वार्ड संख्या 5 से कांग्रेस के विकास कुमार पिंगोलिया 12 मत प्राप्त कर 6 मतों के अंतर से तथा जालसू पंचायत समिति के वार्ड संख्या 3 से राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के कालूराम मीणा 6 मत प्राप्त कर 2 मतों के अंतर से विजयी रहे।

जमवारामगढ़ पंचायत समिति के वार्ड संख्या 18 से कांग्रेस के ओमप्रकाश मीणा ने 18 मत प्राप्त कर 13 मतों के अंतर से जीत दर्ज की। झोटवाड़ा पंचायत समिति के वार्ड संख्या 15 से कांग्रेस के मुकेश कुमार बालोटिया 9 मत प्राप्त कर 3 मतों के अंतर से निर्वाचित हुए। जोबनेर पंचायत समिति के वार्ड संख्या 12 से कांग्रेस के वीरेन्द्र कुमार कुमावत ने 13 मत प्राप्त कर 7 मतों के अंतर से जीत हासिल की। किशनगढ़ रेनवाल पंचायत समिति के वार्ड संख्या 13 से कांग्रेस के कुलदीप सिंह यादव 12 मत प्राप्त कर 7 मतों के अंतर से तथा कोटखावदा पंचायत समिति के वार्ड संख्या 7 से कांग्रेस के रमेश 11 मत प्राप्त कर 7 मतों के अंतर से उपप्रधान निर्वाचित हुए।

माधोराजपुरा पंचायत समिति के वार्ड संख्या 10 से कांग्रेस के राधेश्याम ने 10 मत प्राप्त कर 5 मतों के अंतर से जीत दर्ज की। मौजमाबाद पंचायत समिति के वार्ड संख्या 3 से राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी की मंसा चौधरी 11 मत प्राप्त कर 5 मतों के अंतर से विजयी रहीं। फागी पंचायत समिति के वार्ड संख्या 1 से कांग्रेस के कंवरपाल ने 10 मत प्राप्त कर 5 मतों के अंतर से जीत हासिल की। रामपुरा डाबड़ी पंचायत समिति के वार्ड संख्या 8 से राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के राजपाल सुंडा 8 मत प्राप्त कर 2 मतों के अंतर से निर्वाचित हुए।

सांभरलेक पंचायत समिति के वार्ड संख्या 6 से भाजपा के लालचंद वर्मा ने 9 मत प्राप्त कर 4 मतों के अंतर से जीत दर्ज की। सांगानेर पंचायत समिति के वार्ड संख्या 12 से राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी की पूजा 8 मत प्राप्त कर 4 मतों के अंतर से विजयी रहीं। वहीं, तूंगा पंचायत समिति के वार्ड संख्या 8 से कांग्रेस की रेनू ने 11 मत प्राप्त कर 7 मतों के अंतर से जीत हासिल की।

जिला निर्वाचन अधिकारी संदेश नायक के अनुसार, जयपुर जिले की सभी 22 पंचायत समितियों में उपप्रधान पद के निर्वाचन की प्रक्रिया पूरी हो गई है। परिणामों में कांग्रेस 15 सीटों के साथ सबसे आगे रही, जबकि राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी को 5 और भाजपा को 2 सीटें मिलीं।

Next Story