जयपुर पंचायतीराज चुनाव: द्वितीय चरण के 112 सरपंचों के नाम घोषित
जयपुर जिले की पांच पंचायत समितियों की 112 ग्राम पंचायतों के लिए हुए दूसरे चरण के मतदान के बाद निर्वाचित सरपंचों की आधिकारिक सूची जारी कर दी गई है।

जयपुर। पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के द्वितीय चरण में जयपुर जिले की पांच पंचायत समितियों की 112 ग्राम पंचायतों में सरपंच पदों के लिए हुए मतदान के बाद निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न हो गई है। 30 अक्टूबर को हुए मतदान के बाद निर्वाचित सरपंचों के नाम घोषित किए गए। जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) संदेश नायक ने सभी नवनिर्वाचित सरपंचों को बधाई देते हुए उनसे ईमानदारी, पारदर्शिता और सेवाभाव के साथ ग्राम विकास की जिम्मेदारी निभाने की अपील की।
जिला निर्वाचन अधिकारी संदेश नायक ने बताया कि द्वितीय चरण के तहत जिले की पंचायत समिति आमेर, जालसू, अमरसर, रामपुरा डाबड़ी और शाहपुरा की कुल 112 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए निर्वाचन प्रक्रिया पूरी की गई है।
पंचायत समिति आमेर की ग्राम पंचायत अचरोल से गुल्ला राम यादव, कंवरपुरा से राजेन्द्र कुमार जाट, कांट से कैलाश चंद मीणा, कालवाड से प्रभुदयाल मीणा, कूकस से राकेश अटल, खोरा मीणा से छोटा बाई मीणा, घठवाड़ा से गुल्ली देवी, चन्दवाजी से गुलाब देवी, चिताणु कलां से संतोष देवी, चोंप से कैलाश इन्दौरा, छापराडी से सूरजमल मीणा, जुगलपुरा से गीता बुनकर, ढण्ड से प्रदीप कुमार मीणा, देव का हरवाड़ा से उर्मिला बुनकर, दौलतपुरा से ज्ञानी देवी, नांगल सुसावतान से ममता मीणा, बगवाड़ा से उर्मिला देवी शर्मा, बिलौची से मनभर देवी, बीलपुर से मुरारी लाल बंसल, मानपुरा माचेडी से सुल्तान नेगी, रूण्डल से सूरज भान यादव, लखेर से सुमन देवी, लबाना से सीता मीणा, श्यामपुरा से असीना तथा सिरोही से सुरेश कुमार मीणा निर्वाचित हुए हैं।
इसी प्रकार पंचायत समिति जालसू की ग्राम पंचायत अनोपपुरा से राम गोपाल बलोदा, खन्नीपुरा से सुनीता शर्मा, खपरिया से माली राम यादव, गुढ़ा सुर्जन से मंजू देवी, जयसिंहपुरा से सीता जाट, जालसू से सीता यादव, टाडावास से राजकुमार मानावत, दुर्गा का बास से जगदीश प्रसाद जाट, देवगुढ़ा से नाना देवी, पुनाना से श्रवण लाल जाट, पोखरसा का बास से भगवती देवी शर्मा, बरना से गोपाल लाल शर्मा पुत्र कानाराम शर्मा, बिचपड़ी से सुरेश कुमार शर्मा, बिहारीपुरा से रोहिताश मीणा, बुगालिया से सरिता देवी, भीलपुरा से प्रहलाद सहाय शर्मा, महेशवास कलां से प्रेम देवी, मूण्डोता से रामचन्द्र सैनी, मोड़ी से गीता देवी, राधाकिशनपुरा से ममता शर्मा, रायथल से मोनिका वर्मा, रोजदा से उत्तम कुमार, सरदारपुरा से हंसराज बुटोलिया, सिरसली से शिम्भूदयाल यादव तथा सुदर्शनपुरा से निशा देवी ने सरपंच पद पर जीत दर्ज की है।
पंचायत समिति अमरसर की ग्राम पंचायत अमरसर से फूल सिंह हरितवाल, आमलोदा से कमला देवी, करीरी से रेखा कंवर, कलवानियों का बास से मखनी देवी, गोविन्दपुरा बासडी से राजेन्द्र पलसानियां, जगतपुरा से सुरेन्द्र प्रसाद दुसाद, धवली से कैलाश, धानोता से कानाराम धनवंत, नयाबास से सचिन कुमार भांड, नायन से शंकर लाल सैनी, पठानो का बास से माया सैनी, परमानपुरा से मामराज शर्मा, बिलान्दरपुर से हंसा, मारखी से सुमन जाट, मुरलीपुरा से मन्नी देवी, म्हार खुर्द से उदय सिंह कुड़ी, राडावास से नंदू कंवर, रानीपुरा-जोधपुरा से तोफान राम मीणा, रावपुरा से गीता यादव, शिवसिंहपुरा से शकुन्तला देवी, हनुतपुरा से सुगना देवी तथा हनुतिया से राधा देवी निर्वाचित हुई हैं।
पंचायत समिति रामपुरा डाबड़ी की ग्राम पंचायत उदयपुरिया से किरण कुमारी वर्मा, खोराबीसल से बाबू लाल बुनकर, खोराश्यामदास से अशोक कुमार मीणा, गोविंदपुरा से धन्नी देवी, चतरपुरा से रामसहाय वर्मा, चेतावाला से गुलाब देवी, जयरामपुरा से सुवालाल घोसल्या, जाहोता से निशा चांवला, डाबरी से विमला, नांगल पुरोहित से कालू राम जाट, नांगल सिरस से हेमराज सिंह राजावत, बेनाड मय दौलतपुरा से अनिता, भट्टो की गली से सुवालाल कुमावत, भूरथल से कन्हैया लाल सैनी, भूरावाली से सोहनलाल जाट, राजावास से चंद्रकला चौधरी, रामपुरा से मखनी मोहन गोरा, रिसानी से लादू राम मीणा, लूनियावास से सजना देवी, शुभरामपुरा/हरदत्तपुरा से महावीर प्रसाद भट्ट तथा सेवापुरा से पपलेश कंवर को सरपंच चुना गया है।
वहीं, पंचायत समिति शाहपुरा की ग्राम पंचायत आसपुरा-नींझर से रामजी लाल बुनकर, उदावाला से मीरा देवी, कुम्भावास-शक्तपुरा से शिवदयाल गुर्जर, खोरा लाडखानी से मैना कंवर, गोविन्दपुरा धाबाई से सीता गुर्जर, घासीपुरा से अनिता यादव, छापुडा कलां से सुमन देवी, छापुडा खुर्द से राजू देवी यादव, छारसा से ज्योति कुमावत, जसवन्तपुरा से मुकेश कुमार वर्मा, देवीपुरा से श्रवण कुमार स्वामी, नवलपुरा से सोहन लाल यादव, पीपलोद नारायण से अर्जुन लाल गुर्जर, बाडीजोडी से सोनम सैनी, बिशनगढ से सरपती देवी, मामटोरी कलां से सतपाल सिंह, शेरपुरा से शारदा देवी, साईवाड से जयसिंह पारीक तथा सुराणा से जयराम मीणा निर्वाचित हुए हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी संदेश नायक ने सभी नवनिर्वाचित सरपंचों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ग्राम पंचायतों के सर्वांगीण विकास, जनकल्याण और आमजन की समस्याओं का समाधान उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने सरपंचों से पूर्ण ईमानदारी, पारदर्शिता, निष्ठा एवं सेवाभाव के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने की अपील की।
उन्होंने कहा कि सभी सरपंच बिना किसी भेदभाव के ग्रामवासियों को साथ लेकर विकास कार्यों को गति प्रदान करें। द्वितीय चरण के निर्वाचन के बाद पांच पंचायत समितियों की 112 ग्राम पंचायतों में नए नेतृत्व की जिम्मेदारी अब निर्वाचित सरपंचों के हाथों में है।

